खबर
Top News

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में दर्दनाक हादसा: क्या ऐसे भी मौत आती है; एक के बाद एक चेंबर में फंसते चले गए, बचाने के लिए उतरने वालों का हुआ यह हाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 नवंबर 2026, 11:12 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन में एक होटल का चेंबर साफ करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। उज्जैन-देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल में चेंबर की सफाई करने उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एक के बाद एक चार लोग चैंबर के भीतर फंसते चले गए। उन्हें बचाने के लिए अंदर पहुंचे दो अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ गई।

दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक, हादसा रात के समय हुआ। होटल के ओवरग्राउंड चेंबर की सफाई के लिए कर्मचारी अंदर उतरे थे। बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान एक व्यक्ति अंदर फंस गया। उसे बचाने के प्रयास में दूसरे लोग भी चैंबर में उतरते गए और देखते ही देखते चार लोग भीतर फंस गए। चेंबर के अंदर की स्थिति ऐसी हो गई कि वे बाहर नहीं निकल सके। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

कटर मशीन से काटना पड़ा चैंबर का गेट
सूचना मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। चेंबर का गेट खोलने में परेशानी आने के कारण पुलिस को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े। थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने पास में चल रहे निर्माण कार्य से कटर मशीन मंगवाई। इसके बाद मशीन की मदद से चेंबर का गेट काटा गया और अंदर फंसे लोगों को निकालने का रास्ता बनाया गया। चेंबर के फर्श पर काफी फिसलन होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चारों लोगों को बाहर निकाला जा सका। पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही उन्हें दो मिनट से अधिक समय तक CPR देकर सांसें लौटाने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद चारों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान कमलेश, नितिन, मनोज और वाहिद के रूप में
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कमलेश तंबोली, नितिन वाहिद, मनोज मीणा और वाहिद के रूप में हुई है। चारों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। अस्पताल परिसर में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, मृतकों के परिजन भी पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने और शव मिलने का इंतजार करते रहे।

पांचवां सफाईकर्मी घबराहट के कारण बाहर आ गया
घटना के दौरान हेमराज नाम का पांचवां सफाईकर्मी भी चेंबर के भीतर गया था। हालांकि, कुछ ही देर में उसे घबराहट और बेहोशी जैसा महसूस होने लगा। स्थिति बिगड़ती देख वह बाहर आ गया और उसकी जान बच गई। वहीं, चार लोगों को बचाने के लिए चैंबर में उतरे दो अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

एसपी पहुंचे मौके पर, रेस्क्यू के दौरान सब-इंस्पेक्टर भी घायल
हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू टीम को आवश्यक निर्देश दिए और बचाव कार्य की स्थिति का जायजा लिया। ऑपरेशन के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हो गया। उसे भी उपचार की आवश्यकता पड़ी।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
होटल के चेंबर की सफाई के दौरान चार लोगों की मौत ने सफाई कार्य में सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बंद चेंबर या टैंक में सफाई के लिए उतरने से पहले अंदर की गैसों की जांच, पर्याप्त वेंटिलेशन, ऑक्सीजन की उपलब्धता और सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल बेहद जरूरी होता है। शुरुआती जानकारी में चेंबर के भीतर फंसे लोगों की मौत की वजह दम घुटना बताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों और हादसे की परिस्थितियों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम तथा जांच के बाद ही हो सकेगी।


संबंधित समाचार

प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला
Top News

प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला:बहन को उसका हक दिलाने की कीमत बड़े भाई ने चुकाई

3 minutes ago
खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध
Top News

खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध:रहवासियों ने जताई आपत्ति; शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

10 minutes ago
गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह
Top News

गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह:युवक को अगवा कर पीटा; तीन चेक पर साइन करवाए, बैंक खाते से रुपए निकाले

15 minutes ago
गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील
Top News

गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील:विजयवर्गीय, अग्रवाल, श्रीनाथ, बाबा और श्रीश्याम फायर वर्क्स नामों को लेकर भी उठे सवाल

20 minutes ago
नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में
Top News

नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में:पहले भागे मरीज, अब मारपीट और मौत का दावा; भर्ती मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल

23 minutes ago
स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात
Top News

स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात:900 से अधिक MSME इकाइयों को 450 करोड़; 120 स्टार्टअप्स को 47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी

29 minutes ago
दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार
Top News

दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार:खुशियों के स्वागत की तैयारियां शुरू

30 minutes ago
गांजे की तस्करी का खुलासा
Top News

गांजे की तस्करी का खुलासा:पेंट के डिब्बों के बीच छिपाई थी 28 बोरियां; कंटेनर चालक सहित दो गिरफ्तार, करोड़ों का नशा जब्त

32 minutes ago
छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी; घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया

39 minutes ago
खुशियों का शुभ मुहूर्त
Top News

खुशियों का शुभ मुहूर्त:उमंग, उल्लास और समृद्धि का महासंगम, धन-धान्य का मंगल संयोग

about 1 hour ago
युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया
Top News

युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया:हनीट्रैप का शिकार हो गया बजरंगी; झूठे केस में फंसाने का आरोप

about 1 hour ago
INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली आज
Top News

INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली आज:रामलीला मैदान में जुट रहे विपक्षी नेता; CEC के इस्तीफे की मांग

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन
Top News

वीडियो देखिये, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन:मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक में रोपा ‘संकल्प वृक्ष’; प्रदेश के सभी जिलों की मिट्टी से हुआ पौधरोपण

about 1 hour ago
दिवाली से पहले महंगाई का झटका
Top News

दिवाली से पहले महंगाई का झटका:कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ इतने रुपए महंगा; आज से बदले ये नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
Top News

वीडियो देखिये, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं:55 जिलों की मिट्टी से रोपा गया ‘संकल्प वृक्ष’; 15 जनवरी तक सेना के शौर्य पर होंगे आयोजन

about 2 hours ago
उज्जैन हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता
Top News

उज्जैन हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर जताया गहरा शोक

about 2 hours ago
लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला
Top News

लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला:दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, लाखों रुपए ऐंठे

about 2 hours ago
बड़े भाई के साथ खेलने पहुंचा था दसवीं का छात्र
Top News

बड़े भाई के साथ खेलने पहुंचा था दसवीं का छात्र:वार्मअप करते ही जमीन पर गिरा; सात साल पहले भी दौड़ते समय अचानक गिर गया था, दिल दहला देने वाली घटना

about 2 hours ago
हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से भरा राज्यसभा का पर्चा
Top News

हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से भरा राज्यसभा का पर्चा:हलफनामे में पत्नी की 10.66 करोड़ की चल संपत्ति; 2.90 लाख डॉलर और 30 लाख स्विस फ्रैंक भी

about 19 hours ago
विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं
Top News

विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!