बड़े भाई के साथ खेलने पहुंचा था दसवीं का छात्र: वार्मअप करते ही जमीन पर गिरा; सात साल पहले भी दौड़ते समय अचानक गिर गया था, दिल दहला देने वाली घटना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। स्कीम-78 स्थित गार्डन में अपने बड़े भाई के साथ खेलने पहुंचे 15 वर्षीय छात्र की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। दोनों भाई खेलने से पहले वार्मअप कर रहे थे, तभी दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला कनिष्क बोयत अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। बड़े भाई दिव्यांश ने उसे संभालने के साथ CPR देकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वार्मअप के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, कनिष्क बोयत बी-ब्लॉक, स्कीम-78 का निवासी था। वह तलावली चांदा स्थित एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। कनिष्क शनिवार और रविवार को अपने बड़े भाई दिव्यांश के साथ स्कीम-78 के गार्डन में खेलने जाता था। शनिवार शाम भी दोनों भाई रोजाना की तरह गार्डन पहुंचे थे। खेलने से पहले दोनों वार्मअप कर रहे थे। इसी दौरान कनिष्क अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा।
बड़े भाई ने CPR देकर बचाने का किया प्रयास
कनिष्क को अचानक गिरता देख उसका बड़ा भाई दिव्यांश घबरा गया। उसने तत्काल भाई को संभाला और चेहरे पर पानी के छींटे दिए, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद दिव्यांश ने CPR देकर उसे बचाने की कोशिश की।
आसपास मौजूद रहवासी भी मदद के लिए आगे आए। उनकी सहायता से कनिष्क को स्कीम-78 स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उपचार की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
सात साल पहले भी दौड़ते समय गिरा था कनिष्क
परिवार के मुताबिक, कनिष्क के साथ करीब सात साल पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। उस समय वह दौड़ते हुए अचानक गिर गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने हृदय संबंधी समस्या की आशंका जताई थी।
परिजनों के बीच दीपावली के बाद उसकी चिकित्सकीय जांच कराने को लेकर भी चर्चा चल रही थी। हालांकि, इस बार अचानक हुई मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी।
पिता की 12 साल पहले सड़क हादसे में हुई थी मौत
कनिष्क की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार पहले भी बड़ा दुख झेल चुका है। करीब 12 साल पहले उसके पिता विक्रांत की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब 15 वर्षीय कनिष्क की अचानक मौत से परिवार सदमे में है। घटना के बाद गार्डन में मौजूद लोग और रहवासी भी स्तब्ध हैं।
संबंधित समाचार

पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर:दीपावली से पहले पुलिस का विशेष अभियान

प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला:बहन को उसका हक दिलाने की कीमत बड़े भाई ने चुकाई

खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध:रहवासियों ने जताई आपत्ति; शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह:युवक को अगवा कर पीटा; तीन चेक पर साइन करवाए, बैंक खाते से रुपए निकाले

गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील:विजयवर्गीय, अग्रवाल, श्रीनाथ, बाबा और श्रीश्याम फायर वर्क्स नामों को लेकर भी उठे सवाल

नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में:पहले भागे मरीज, अब मारपीट और मौत का दावा; भर्ती मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल

स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात:900 से अधिक MSME इकाइयों को 450 करोड़; 120 स्टार्टअप्स को 47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी

दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार:खुशियों के स्वागत की तैयारियां शुरू

गांजे की तस्करी का खुलासा:पेंट के डिब्बों के बीच छिपाई थी 28 बोरियां; कंटेनर चालक सहित दो गिरफ्तार, करोड़ों का नशा जब्त

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी; घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया

खुशियों का शुभ मुहूर्त:उमंग, उल्लास और समृद्धि का महासंगम, धन-धान्य का मंगल संयोग

युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया:हनीट्रैप का शिकार हो गया बजरंगी; झूठे केस में फंसाने का आरोप

INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली आज:रामलीला मैदान में जुट रहे विपक्षी नेता; CEC के इस्तीफे की मांग

वीडियो देखिये, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन:मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक में रोपा ‘संकल्प वृक्ष’; प्रदेश के सभी जिलों की मिट्टी से हुआ पौधरोपण

दिवाली से पहले महंगाई का झटका:कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ इतने रुपए महंगा; आज से बदले ये नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

वीडियो देखिये, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं:55 जिलों की मिट्टी से रोपा गया ‘संकल्प वृक्ष’; 15 जनवरी तक सेना के शौर्य पर होंगे आयोजन

उज्जैन हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर जताया गहरा शोक

लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला:दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, लाखों रुपए ऐंठे

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में दर्दनाक हादसा:क्या ऐसे भी मौत आती है; एक के बाद एक चेंबर में फंसते चले गए, बचाने के लिए उतरने वालों का हुआ यह हाल

हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से भरा राज्यसभा का पर्चा:हलफनामे में पत्नी की 10.66 करोड़ की चल संपत्ति; 2.90 लाख डॉलर और 30 लाख स्विस फ्रैंक भी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!