शहर में बदमाश बेलगाम: होटल कर्मचारी को चाकू दिखाकर धमकाया; सोशल मीडिया पर हथियार लहराए
KHULASA FIRST
संवाददाता

होटल संचालक बोला- रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई
हथियार के साथ वीडियो बनाकर धमकाया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
असामाजिक तत्वों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा हाल ही सामने आए दो अलग-अलग मामलों से लगाया जा सकता है। एक मामले में बदमाशों ने होटल संचालक को चाकू दिखाकर धमकाया, दूसरे में युवक ने धारदार हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
होटल में रूम नहीं देने पर चाकू दिखाकर धमकाया
जानकारी के मुताबिक पहला मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र स्थित होटल रॉयल स्टे का है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात कुछ युवक शराब के नशे में होटल पहुंचे और रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारी से 1500 रुपए में दो कमरे देने की मांग करने लगे। रिसेप्शन पर मौजूद युवक ने नियमों का हवाला देते हुए कमरा देने से मना कर दिया।
इस पर आरोपियों ने गालीगलौज की और खुद को बदमाश बताते हुए दबाव बनाने लगे। इसी बीच एक आरोपी ने शर्ट में छिपाकर रखा चाकू निकालकर हमला करना चाहा, लेकिन उसके साथियों ने रोक दिया। होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को फोन लगाने की बात कही तो सभी आरोपी भाग निकले। होटल संचालक तुरंत हीरा नगर थाने पहुंचे और शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
धारदार हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
दूसरा मामला सोशल मीडिया से जुड़ा है, जहां युवाओं में हथियारों के साथ फोटो-वीडियो डालकर दबदबा बनाने का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नंदा नगर जनता क्वार्टर निवासी शुभम खटीक फिल्मी गाने पर धारदार हथियार हाथ में लेकर वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहा है।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए नजर आ रहा है और स्टाइल में पोज देता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुभम खटीक आपराधिक प्रवृत्ति का है और वह अक्सर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो डालकर अपना रौब दिखाने की कोशिश करता है। ऐसे वीडियो से इलाके में गलत संदेश जाता है और युवाओं में अपराधी छवि बनाने की प्रवृत्ति बढ़ती है।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!