खबर
Top News

बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा: खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 2:35 pm
शेयर करें:
बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बड़े और नामी फूड ब्रांड्स की चमकदार आउटलेट्स के पीछे खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई की तस्वीर कुछ अलग नजर आई। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सपना-संगीता रोड और ‘फीनिक्स - प्राइड ऑफ इंडिया' मॉल स्थित कई बड़े फूड आउटलेट्स का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान डोमिनोज, सबवे, केएफसी, पिज्जा हट और लॉ पिनोज पिज्जा में अलग-अलग तरह की खामियां सामने आईं। कहीं खाद्य सामग्री के आसपास चूहे के मल के अवशेष मिले तो कहीं वेज और नॉनवेज सामग्री एक ही रेफ्रिजरेटर में रखी मिली। कुछ आउटलेट्स पर कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण और वैक्सीनेशन से जुड़े रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं मिले।

डोमिनोज में पैकेजिंग सामग्री के पास चूहे के मल के अवशेष
सपना-संगीता रोड स्थित डोमिनोज पिज्जा के निरीक्षण के दौरान टीम को पैकेजिंग सामग्री रखने वाले स्थान पर चूहे के मल के अवशेष मिले। इसी क्षेत्र में पिज्जा के डिब्बे और रैपर रखे हुए थे। निरीक्षण के दौरान डाइनिंग एरिया में बड़ी संख्या में मक्खियां भी पाई गईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने यहां से पनीर और पिज्जा चीज स्प्रेड के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

सबवे के फ्रिज में वेज-नॉनवेज साथ... इसी क्षेत्र के सबवे आउटलेट में निरीक्षण के दौरान रेफ्रिजरेटर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री एक साथ रखी मिली। इसके अलावा किचन में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एंटी-स्लिप मैट भी नहीं मिली। खाद्य सामग्री के भंडारण और किचन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभाग ने आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

केएफसी में मैनेजर नहीं, रिकॉर्ड भी अधूरे
'फीनिक्स - प्राइड ऑफ इंडिया' मॉल स्थित केएफसी में निरीक्षण के समय कोई जिम्मेदार मैनेजर मौके पर मौजूद नहीं मिला। टीम को कच्चे और तैयार चिकन की गुणवत्ता जांच से संबंधित प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके। निरीक्षण के दौरान कुछ डस्टबिन खुले मिले। वहीं कर्मचारियों के हेल्थ सर्टिफिकेट और वैक्सीनेशन संबंधी रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई।

पिज्जा हट की किचन में मक्खियां... इसी मॉल के पिज्जा हट में भी स्टाफ के हेल्थ चेकअप और वैक्सीनेशन से संबंधित रिकॉर्ड अधूरे पाए गए। पिज्जा तैयार करने वाले किचन एरिया में मक्खियां उड़ती मिलीं। टीम ने साफ-सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

लॉ पिनोज में एक्सपायरी डेट के बाद भी सामग्री
लॉ पिनोज पिज्जा में निरीक्षण के दौरान पैक्ड खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट का मामला सामने आया। विभाग के अनुसार पिज्जा में इस्तेमाल होने वाले आेलिव्ज, जेलापेनो और रेड कैप्सिकम के पैकेट पर उपयोग की अंतिम तारीख 14 सितंबर दर्ज थी, जबकि निरीक्षण 15 सितंबर को किया गया, यानी निरीक्षण के समय इन सामग्रियों की उपयोग अवधि समाप्त हो चुकी थी।

टीम ने संबंधित सामग्री को लेकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने अलग-अलग आउटलेट्स से पनीर, चीज स्प्रेड, सॉस और अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं। निरीक्षण में सामने आई कमियों को लेकर संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार संबंधी निर्देश और नोटिस जारी किए गए हैं।

संबंधित समाचार

वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’
Top News

वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’:आकाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर किया वादा निभाया

7 minutes ago
पत्नी हुई लापता
Top News

पत्नी हुई लापता:तलाश में दर-दर भटक रहा पति

11 minutes ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना

21 minutes ago
किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव
Top News

किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव:दो दिन पुराना था; मकान मालिक ने कमरे में देखा

25 minutes ago
19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा
Top News

19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा:असली मालिक निकला कोई और रिटायर्ड एसआई ने कमिश्नर से लगाई गुहार

27 minutes ago
लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर
Top News

लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर

32 minutes ago
गोलीकांड
Top News

गोलीकांड:इस संत के भाई को हाई कोर्ट से राहत; जिला अदालत ने खारिज की थी जमानत

33 minutes ago
बाइक पर बैठा था तस्कर
Top News

बाइक पर बैठा था तस्कर:तलाशी में एमडी ड्रग्स निकली

41 minutes ago
जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन
Top News

जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन:3 पुलिसकर्मी निलंबित; टीआई पर संरक्षण का आरोप

42 minutes ago
किसानों का धरना
Top News

किसानों का धरना:योजना निरस्त करने की मांग; संगठनों ने कहा- आजीविका और भविष्य पर पड़ रहा असर

44 minutes ago
टॉपर्स ध्यान दें!
Top News

टॉपर्स ध्यान दें!:ई-स्कूटी की राशि का नहीं किया सही इस्तेमाल तो होगी वसूली; FIR की भी तैयारी

about 1 hour ago
आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े
Top News

आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े:गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष

about 1 hour ago
ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:दो शहरों में इतने ठिकानों पर छापे; डायरेक्टर और प्रमोटरों से जुड़े घर-दफ्तरों पर तलाशी

about 1 hour ago
कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट
Top News

कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट:इस बात को लेकर हुआ विवाद; प्रकरण दर्ज

about 1 hour ago
निगम का बुलडोजर
Top News

निगम का बुलडोजर:सात से अधिक मकान और टीन शेड ध्वस्त

about 1 hour ago
ड्रोन से नापी जमीन
Top News

ड्रोन से नापी जमीन:पटवारी ने चढ़ाए गलत नाम

about 1 hour ago
दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर
Top News

दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर:उधार और ब्याज की वसूली के दबाव का आरोप; इतने गिरफ्तार

about 1 hour ago
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:दोस्ती खत्म करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया केस

about 1 hour ago
यूपीआई पर टैक्स अफवाहों का गुब्बारा
Top News

यूपीआई पर टैक्स अफवाहों का गुब्बारा:डिजिटल पेमेंट पर वसूली; आखिर क्या है सच

about 2 hours ago
कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी
Top News

कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी:डॉक्यूमेंट्स लेकर इतने हजार का लोन कराकर खरीदा एलईडी टीवी; आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर लिए दस्तावेज और एटीएम कार्ड

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!