शादी तो नाबालिग की थी: इतने लोगों पर क्यों एफआईआर हो गई; हलवाई का क्या कसूर था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम खटोला में 16 वर्ष 2 माह की किशोरी का विवाह शिवपुरी निवासी युवक से कर दिया गया। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद बुधवार सुबह विदाई भी हो गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और बारात का करीब दो किलोमीटर पीछा कर उसे दतिया रोड पर रोक लिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी को मिली थी सूचना
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) अरविंद उपाध्याय को 11 फरवरी की सुबह नाबालिग विवाह की सूचना मिली। वे जनपद सीईओ विनीत त्रिपाठी और पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे, लेकिन तब तक बारात निकल चुकी थी। टीम ने पीछा कर दूल्हे को हिरासत में लिया और डीजे वाहन जब्त कर लिया। दूल्हे को उनाव थाने लाया गया।
इन सबके खिलाफ भी प्रकरण
पुलिस ने इस मामले में दुल्हन, उसके माता-पिता के साथ विवाह संपन्न कराने वाले भंते (धर्मगुरु), टेंट हाउस संचालक, हलवाई और डीजे संचालक के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इस तरह की कार्रवाई जिले में पहली बार की गई है, जब शादी से जुड़े सेवा प्रदाताओं को भी आरोपी बनाया गया।
वर-वधू के आयु प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जांचें
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विवाह से जुड़े सभी सेवा प्रदाता बुकिंग से पहले वर-वधू के आयु प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जांचें। यदि कोई भी पक्ष नाबालिग पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इसे बाल विवाह के खिलाफ सख्त संदेश बताते हुए कहा है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में जिम्मेदार सभी पक्षों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!