विश्व प्रसिद्ध मंदिर में अव्यवस्था की खबरों का प्रबंध समिति ने किया खंडन: फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई; अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
नागपंचमी, सावन सोमवार और भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी एक ही दिन होने के चलते उज्जैन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस बीच कुछ मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मंदिर में अफरातफरी और अव्यवस्था से जुड़ी खबरें प्रसारित होने के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने इन खबरों का खंडन किया है।
दर्शन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं
समिति ने स्पष्ट किया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। विभिन्न मार्गों पर लंबी कतारें होने के बावजूद व्यवस्थाएं लगातार संचालित की जा रही हैं।
अब तक 6.19 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, अब तक करीब 6.19 लाख श्रद्धालु भगवान श्री महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण अलग-अलग मार्गों पर लंबी कतारें हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और दर्शन व्यवस्था को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। अपुष्ट खबरों और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक जानकारी को आगे साझा न करें।
फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि मंदिर व्यवस्था को लेकर भ्रामक और फेक न्यूज प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।
संबंधित समाचार

प्यार के नाम पर मिली प्रताड़ना:17 साल की क्रिकेटर ने दी जान; परिजनों ने 2 युवकों पर लगाए गंभीर आरोप

इस कंपनी की फ्लाइट में तकनीकी खराबी:उड़ान भरते ही बाहर अटक गया लैंडिंग गियर; एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित, इतने लोग थे सवार

पंजाबी सुरों का ग्लोबल सितारा आज सजेगी दिलजीत की महफिल:पगड़ीधारी रॉकस्टार का जलवा; दोसांझ गांव के एक सामान्य लड़के ने तय किया 'कोचेला' तक का सफर

भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज:आखिरी मुकाबले में 22 रन से दी मात

एयरपोर्ट पर दो विमानों की जोरदार टक्कर:इतने यात्रियों की अटकी सांसें; 2 घायल, विमान का पंख टूटा और नोज पिचकी

सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला पत्रकार की मौत:रैपिडो बाइक से जा रही थी ऑफिस; डंपर ने कुचला

आउटसोर्स कर्मियों की फौज, पर स्ट्रेचर धकाने वाला कोई नहीं:सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की बदहाली का फिर हुआ खुलासा

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा:पुताई के दौरान अचानक पलटी लिफ्ट; 10 फीट नीचे गिरे दो मजदूर

अध्यक्ष बोले- महापौर सिर्फ घोषणा कर रहे:आदेश जारी करने का अधिकार नहीं; 5500 कर्मचारियों के विनियमितीकरण पर सियासी घमासान

इंदौर के बाद अब यहां मिला दूषित पानी:बोरवेल के जल में मिले जानलेवा बैक्टीरिया और जहरीले रसायन

स्वच्छता के शीर्ष से फिसला शहर तो निगमायुक्त आए मैदान में:चार एनजीओ की 60 हजार की राशि राजसात; एक सफाईकर्मी की सेवा समाप्त

बेचारा प्रशासन कठपुतली बन गया है:लोग बोले- गर्भगृह में जाने से भगवान नहीं मिलेंगे

रसूख से बड़ी है मर्यादा:जनप्रतिनिधियों के परिवारों के लिए आत्ममंथन की घड़ी; सत्ता के आभामंडल में धुंधली न हो जनता की आस्था और विश्वास की रेखा

गैंगस्टर के नाम पर व्यापारी से रंगदारी:विदेशी नंबरों से आए धमकी भरे कॉल; अपहरण और हत्या की धमकी, क्राइम ब्रांच ने दर्ज की FIR

कैसीनो-रेस्टोरेंट में हिस्सेदारी का झांसा देकर ठगी:ठेकेदार को लगाया करोड़ों का चूना; चार लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

जलसंकट की आहट के बीच नर्मदा का पानी सड़क पर बहा:बायपास पर नगर निगम ने शुरू किया सुधार कार्य; जलकार्य प्रभारी ने दी यह सफाई

विश्व प्रसिद्ध मंदिर को बाउंसर्स के हवाले कर दिया:विधायक ने मंदिर समिति को घेरा; श्रद्धालुओं से हो रहा अपमानजनक व्यवहार

वीडियो देखिये, इस इलाके में शोरूम के बेसमेंट में भीषण आग:इलाके में मचा हड़कंप; अफरातफरी के बीच फायर ब्रिगेड का इंतजार

धार्मिक नगरी के प्रसिद्ध मंदिर में VIP दर्शन पर रोक:इतने रुपए की रसीद बंद; गर्भगृह में प्रवेश भी प्रतिबंधित, अब सामान्य कतार में होंगे दर्शन

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में नियमों पर दोहरा रवैया:संत की जांच और विधायक पुत्र को खुली छूट; एक साल में तीन बार बनाई रील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!