युद्ध का असर भारतीय एयरलाइंस पर: 800 से ज्यादा फ्लाइट रद्द; Air India-IndiGo की कमाई पर संकट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद शुरू हुए युद्ध ने अब वैश्विक एविएशन सेक्टर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते दुनियाभर की एयरलाइंस को उड़ानें रद्द करनी पड़ रही हैं। भारत में भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है।
भारतीय एयरलाइंस पर दोहरी मार
पहले से ही पाकिस्तान द्वारा एयरस्पेस बंद किए जाने से जूझ रही भारतीय एयरलाइंस कंपनियों के लिए अब खाड़ी देशों का हवाई क्षेत्र बंद होना एक नई बड़ी चुनौती बन गया है।
इसका सीधा असर एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर और स्पाइसजेट जैसी कंपनियों की ऑपरेशनल लागत और कमाई पर पड़ रहा है।
1 मार्च तक 800 से अधिक उड़ानें रद्द
ईरान युद्ध के बाद खाड़ी देशों के एयरस्पेस बंद होने से भारतीय विमानन कंपनियों की 1 मार्च तक 800 से ज्यादा उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। विमानन नियामक DGCA के अनुसार 28 फरवरी को करीब 410 फ्लाइट्स और 1 मार्च को लगभग 440 फ्लाइट्स रद्द की गईं।
IndiGo ने यात्रियों को राहत देते हुए 7 मार्च तक मिडिल ईस्ट रूट्स पर फ्री कैंसिलेशन और री-शेड्यूलिंग की सुविधा दी है।
सबसे ज्यादा असर Air India और IndiGo पर
खाड़ी देशों का बाजार भारतीय एविएशन सेक्टर के लिए बेहद अहम है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत से आने-जाने वाले कुल अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में से करीब 50% यात्री पश्चिम एशिया रूट्स से जुड़े होते हैं।
ऐसे में इंटरनेशनल ऑपरेशंस पर निर्भर Air India और IndiGo की कमाई पर FY26 की आखिरी तिमाही में बड़ा झटका लगने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि दोनों कंपनियां इससे पहले तीसरी तिमाही में भी घाटा दर्ज कर चुकी हैं।
आसमान में बंद हो गए दोनों पश्चिमी गलियारे
पिछले 11 महीनों से पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद है और अब खाड़ी देशों का हवाई क्षेत्र भी प्रभावित हो गया है। इसका मतलब यह हुआ कि भारतीय एयरलाइंस के लिए पश्चिम की ओर जाने वाले दोनों प्रमुख हवाई गलियारे लगभग बंद हो चुके हैं।
इससे उड़ानों को लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिससे फ्लाइट टाइम बढ़ रहा है। ईंधन की खपत ज्यादा हो रही है। अतिरिक्त क्रू और तकनीकी स्टॉप्स की जरूरत पड़ रही है।
पाक एयरस्पेस बंद होने से पहले ही भारी नुकसान
पाकिस्तान द्वारा एयरस्पेस बंद रखने से भारतीय एयरलाइंस की करीब 800 साप्ताहिक लंबी और मध्यम दूरी की उड़ानें पहले से प्रभावित हैं। Air India के सीईओ कैंपबेल विल्सन पहले ही इस प्रतिबंध से होने वाले वित्तीय नुकसान का अनुमान करीब 4,000 करोड़ रुपए सालाना लगा चुके हैं।
Air India ने साफ किया है कि उसकी लंबी दूरी की उड़ानें अब लंबे मार्गों से होकर जा रही हैं, जिससे ऑपरेशनल कॉस्ट में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं IndiGo ने मध्य एशिया के लिए अपनी कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
संबंधित समाचार

सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर:सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद किया आत्मसमर्पण

घंटों खड़ी रही मासूम छात्राएं कलेक्टर ने अफसरों को लताड़ा:कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में अधिकारियों की निर्ममता

वीडियो देखिये, मंत्रियों संग दो घंटे की बैठक बेनतीजा:शिवराज बोले- केंद्र ने मूंग खरीदी का लक्ष्य नहीं दिया; किसानों की चेतावनी- सीएम हाउस का गेट तोड़कर घुसेंगे

हाई कोर्ट के 24 घंटे के अल्टिमेटम पर:निगम ने की महज दिखावे की कार्रवाई

कुएं में गिरा तेंदुआ:पूरी रात सरियों पर बैठा रहा; ट्रैक्टर और खाट की मदद से 3 घंटे चला रोमांचक रेस्क्यू

खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन:तेज धमाके के साथ उठीं आग की लपटें; टला बड़ा हादसा

जन्मदिन के अगले ही दिन जलने से मासूम की मौत, कई सवालों का खुलासा होना बाकी:मूक-बधिर मां नहीं जुटा सकी मदद

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन:इंदिरा साहनी फैसले; 50% सीमा और जाति व्यवस्था पर हुई अहम बहस

रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल:निगम का आधिकारिक प्रस्ताव वाल्मीकि सेना ने नकारा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!