सरकार ने फिर लिया हजारों करोड़ का कर्ज: चालू वित्त वर्ष में ऋण इतने करोड़ पहुंचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने होली से ठीक पहले बाजार से 6300 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। मंगलवार को यह राशि चार अलग-अलग ऋणों के रूप में ली गई, जिसकी अदायगी बुधवार से शुरू होगी।
कर्ज लेने से पहले की घोषणा
इसी दिन प्रदेश में रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। सरकार ने कर्ज लेने से पहले कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने की घोषणा की है।
यहां उपयोग में लाई जाएगी राशि
माना जा रहा है कि वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में देनदारियों के भुगतान, बढ़े हुए महंगाई भत्ते और ‘लाड़ली बहना योजना’ की किस्त जारी करने के लिए यह राशि उपयोग में लाई जाएगी।
चालू वित्त वर्ष में कर्ज 79,100 करोड़ तक पहुंचा
इस ताजा ऋण के बाद चालू वित्त वर्ष में सरकार द्वारा लिया गया कुल कर्ज 79,100 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इससे पहले 17 फरवरी को कर्ज लेने के बाद यह आंकड़ा 72,900 करोड़ रुपए था। अब तक इस वित्तीय वर्ष में सरकार 44 बार बाजार से कर्ज ले चुकी है।
सिक्योरिटी की नीलामी के जरिए लिया गया कर्ज
फरवरी में सरकार ने लगातार तीन मंगलवार को कर्ज लिया था। चौथे सप्ताह को छोड़ते हुए मार्च के पहले सप्ताह में होली के अवसर पर फिर बाजार से राशि जुटाई गई। यह कर्ज राज्य सरकार की सिक्योरिटी की नीलामी के जरिए लिया गया है।
चार अलग-अलग अवधि के ऋण
वित्त विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 1800 करोड़ रुपए का कर्ज 9 साल के लिए लिया गया है, जिसकी अदायगी छमाही ब्याज के माध्यम से होगी। 1600 करोड़ रुपए का कर्ज 13 साल के लिए।
1300 करोड़ रुपए का कर्ज 15 साल की अवधि के लिए। 1600 करोड़ रुपए का कर्ज 23 साल के लिए लिया गया है। इस तरह एक ही दिन में 6300 करोड़ रुपए का कर्ज उठाया गया, जो चालू वित्त वर्ष में एक दिन में लिया गया सबसे बड़ा ऋण है।
17 फरवरी को भी लिए थे चार कर्ज
इससे पहले 17 फरवरी को भी सरकार ने 1200 करोड़ रुपए (8 साल), 1400 करोड़ रुपए (13 साल), 1600 करोड़ रुपए (19 साल), 1400 करोड़ रुपए (23 साल) के रूप में चार ऋण लिए थे।
इन सभी ऋणों की अदायगी भी हर छह माह में की जाएगी। वित्त विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!