दोस्त तो बड़ी बहन का था: छोटी बहन के साथ क्या किया; किस बात के लिए डाला दबाव, क्यों की मारपीट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरानगर थाना क्षेत्र की छात्रा ने अपनी बड़ी बहन के दोस्त के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे में छात्राओं के कमरे पर पहुंचा था। अश्लील हरकत करने के बाद अपनी दोस्त यानी बड़ी बहन को जबरन अपने साथ ले गया। बाद में मारपीट की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर मोहित चौहान निवासी स्वास्थ्य नगर के खिलाफ हीरानगर थाने में छेड़छाड़ सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता ने जानकारी दी कि मोहित उसकी बड़ी बहन का दोस्त है।वह एक निजी कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही है।
पुलिस को उसने बताया कि सोमवार रात मोहित उनके कमरे पर पहुंचा, तब उसका छोटा भाई भी वहां था। वह बिस्तर पर बैठी थी, तभी मोहित उसके पास आकर बैठ गया । गलत तरीके से उसे छूने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने अपशब्द कहे।
बताया जाता है कि इस दौरान छात्रा की बड़ी बहन वहां पहुंची। इस पर आरोपी ने उसके साथ झूमाझटकी की । जबरन उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया। छात्रा ने अपने परिचित युवकों को बुलाया। इसके बाद वे आरोपी के स्वास्थ्य नगर कमरे पर पहुंचे, लेकिन वह वहां से फरार हो गया था। बाद में छात्रा की बहन ने जानकारी दी कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!