अन्य देशों में भी फैली युद्ध की आग: इस इलाके में हिंसक प्रदर्शन; कराची में गई इतने लोगों की जान, जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के विरोध में सोमवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में प्रदर्शन हिंसक हो गए। गिलगित-बाल्टिस्तान में उग्र भीड़ ने संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय कार्यालय को आग के हवाले कर दिया, जिसमें यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्रा(UNDP) का दफ्तर भी शामिल बताया गया है।
सरकारी इमारतों में आगजनी की घटनाएं
स्कार्दू में एसपी कार्यालय समेत कई सरकारी इमारतों में आगजनी की घटनाएं सामने आईं। प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 7 लोगों की मौत और 12 से अधिक के घायल होने की खबर है। गिलगित और स्कार्दू में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है तथा अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित की गई है।
कराची में अमेरिकी दूतावास पर हंगामा
रविवार को कराची में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर भी हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों के दूतावास परिसर में घुसने की कोशिश के दौरान अंदर से फायरिंग की गई। अब तक 23 लोगों की मौत और 10 से ज्यादा के घायल होने की सूचना है। यह विरोध इमामिया छात्र संगठन द्वारा किया गया बताया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर में कर्फ्यू जैसे हालात
भारत में भी खामेनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय के कुछ समूहों ने प्रदर्शन किए। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में एहतियातन कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगाए गए हैं। इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की गई हैं। श्रीनगरके लाल चौक पर बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
पीएम की उच्चस्तरीय बैठक, UAE के समर्थन का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सीडीएस अनिल चौहान और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने संयुक्त अरबी अमीरात यानी UAE पर हुए हमलों की निंदा की है और इस कठिन समय में वह UAE के साथ खड़ा है। उन्होंने वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए UAE सरकार का आभार जताया। इजराइल की स्थिति पर भी भारत ने चिंता व्यक्त की है और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। भारत ने तनाव कम करने और शांति बहाली पर जोर दिया है।
क्षेत्र में भारतीयों की संख्या
ईरान में करीब 10 हजार भारतीय नागरिक रहते, पढ़ते और काम करते हैं, जबकि इजराइल में 40 हजार से अधिक भारतीय हैं। खाड़ी और पश्चिम एशिया के अन्य देशों में कुल मिलाकर लगभग 90 लाख भारतीय प्रवासी निवास करते हैं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच भारत स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!