बाबा की दूसरी सवारी में फिर नजर आएगी हथिनी 'श्यामू': मंदिर समिति ने दी अनुमति;10 साल पुरानी परंपरा रहेगी कायम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भगवान महाकालेश्वर की श्रावण-भादौ मास की सवारियों में शामिल होने वाली हथिनी 'श्यामू' को लेकर चल रहा संशय समाप्त हो गया है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने हथिनी के मालिक सरमन गिरि को आधिकारिक पत्र भेजकर 10 अगस्त को निकलने वाली दूसरी सवारी में श्यामू को शामिल करने की अनुमति दे दी है।
समिति ने पत्र में निर्देश दिया है कि हथिनी को दोपहर 2 बजे से पहले निर्धारित स्थान पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, नियमानुसार भुगतान किए जाने का भी उल्लेख किया गया है।
दूसरी सवारी में हाथी का विशेष महत्व
भगवान महाकाल की श्रावण-भादौ सवारियों का शुभारंभ 3 अगस्त से होगा। परंपरा के अनुसार 10 अगस्त को निकलने वाली दूसरी सवारी में भगवान श्री मनमहेश हाथी पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। महाकाल की सवारी में हाथी को शामिल करने की परंपरा कई दशकों पुरानी है और दूसरी सवारी में इसका विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।
2016 से लगातार सेवा दे रही है श्यामू
वर्ष 1980 से पहले महाकाल की सवारी में बैरागी अखाड़ों के हाथी शामिल होते थे। इसके बाद संत टाइगर गिरि की हथिनी 'रामू' ने यह परंपरा निभाई।
वर्ष 2016 से लगातार मादा हथिनी 'श्यामू' भगवान महाकाल की सवारी का हिस्सा बन रही है और पिछले लगभग 10 वर्षों से इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन कर रही है।
शहर में चार अन्य हथनियां भी हैं उपलब्ध
वन विभाग ने मंदिर समिति को बताया था कि यदि आवश्यकता पड़े तो उज्जैन में मौजूद अन्य हथनियों को भी सवारी में शामिल किया जा सकता है। इनमें मालती (रामजीदास पांडे के पास), सुमा (श्रीराम मंदिर निर्मोही अखाड़ा), विजय लक्ष्मी (श्री राम मंदिर निर्मोही अखाड़ा), फसील (श्री राम मंदिर निर्मोही अखाड़ा) शामिल हैं। सभी हाथियों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया है।
वन विभाग की निगरानी में रहेगी श्यामू
वन विभाग के डीएफओ अनुराग तिवारी ने बताया कि चिकित्सकों की टीम लगातार हथिनी श्यामू के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। सवारी में शामिल करने से पहले उसका मेडिकल परीक्षण किया जाता है।
परीक्षण के दौरान यह देखा जाता है कि हथिनी सामान्य रूप से भोजन कर रही है या नहीं। भीड़ के बीच उसका व्यवहार कैसा है। महावत के निर्देशों पर उसकी प्रतिक्रिया सामान्य है या नहीं। उसकी मेडिकल हिस्ट्री और स्वास्थ्य रिकॉर्ड संतोषजनक हैं या नहीं।
उन्होंने बताया कि महाकाल की सवारी के दौरान भी पशु चिकित्सकों, महावतों और ट्रैंक्विलाइज़र विशेषज्ञों की टीम पूरे समय साथ रहती है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
3 अगस्त से शुरू होगी महाकाल की सवारियां
महाकालेश्वर मंदिर से श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली पारंपरिक सवारियां 3 अगस्त से प्रारंभ होंगी। इनमें दूसरी सवारी विशेष महत्व रखती है, जिसमें भगवान श्री मनमहेश का हाथी पर नगर भ्रमण श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होता है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!