मृतकों के परिजन को एक-एक करोड़ रुपए दिए जाएं, चौकसे: भागीरथपुरा के 36 परिवारों में पहली होली पर कांग्रेस ने व्यक्त किया शोक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित जल हादसे में जान गंवाने वाले सभी 36 परिवारों के घर जाकर कल पहली होली पर कांग्रेस ने शोक जताया। इसके साथ ही यह मांग की कि जिस तरह मुख्यमंत्री ने निगम कर्मियों की मौत पर 30-30 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है, उसी तरह भागीरथपुरा के मृतकों के परिवार के लिए एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा घोषित किया जाए।
इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया अपने साथियों के साथ धुलेंडी पर भागीरथपुरा में दूषित जल के कारण जान गंवाने वाले सभी 36 परिवारों से मिलने उनके घर पहुंचे। वहां जाकर चौकसे ने शोक व्यक्त किया और परिजन को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस उनकी पूरी लड़ाई लड़ेगी। चौकसे अपने साथियों के साथ एक के बाद एक हर घर पर पहुंचे।
निगम का कोई पदाधिकारी नहीं आया
उन्होंने मृत व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत भी की। मृतकों के परिजन ने कहा कि आज पहली होली पर हमारे घर हमारे रिश्तेदार आए हैं और उनके साथ कांग्रेस नेता आ गए। इस हादसे के लिए जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी और नगर निगम का कोई पदाधिकारी अथवा जनप्रतिनिधि उनके घर पर नहीं पहुंचा।
चौकसे ने कहा कि ड्रेनेज के चेंबर में हुए हादसे में निगम के कर्मचारी और एक अन्य नागरिक की मौत हुई तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल 30-30 लाख रुपए का मुआवजा घोषित किया है। निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री की यह पहल स्वागत योग्य है।
इसके साथ ही हमारी मांग है कि भागीरथपुरा की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा तत्काल घोषित किया जाएं। इसके साथ ही मृतकों के परिवार के एक-एक सदस्य को इंदौर नगर निगम में नौकरी पर लिया जाए।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!