हवालात और थाने के कैमरों से होगा नकली प्लास्टर कांड का खुलासा: मेडिकल करने वाले डॉक्टर पट्टा चढ़ाने से कर चुके इनकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर पुलिस की करतूत का खुलासा करने वाले शहर के चर्चित नकली प्लास्टर कांड की जांच जारी है। एडीसीपी जोन-3 खुद जांच कर रहे हैं। बयानों के बाद अब हवालात और थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को जांच को मजबूती देने के लिए शामिल किया है।
उधर, आरोपियों का मेडिकल करने वाले डॉक्टर ने प्लास्टर चढ़ाने की बात से इनकार किया है। इससे तय हो गया है कि फर्जी प्लास्टर कांड में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की गाज गिरना तय है।
पिछले दिनों हीरा नगर पुलिस ने एमआर-10 चौराहे के पास एक व्यक्ति से मारपीट कर वाहन में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी मयंक और शोभित को गिरफ्तार किया था। जेल में दाखिल होते समय उन्होंने हाथों में चढ़े नकली प्लास्टर को उतारा तो किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
वीडियो में पुलिसकर्मियों पर आरोपियों से 20 हजार रुपए लेकर हाथ में नकली पट्टी बांधने का आरोप भी लगाया गया। मामले में पुलिस की जमकर भद पिटी और इसके बाद से पुलिस अधिकारियों ने जांच बैठा दी।
एसीपी हीरा नगर रूबीना मिजवानी ने जांच शुरू की और बाद में जांच एडीसीपी जोन-3 ओमप्रकाश को सौंप दी गई। हीरा नगर टीआई सुशील पटेल और थाना स्टाफ के बयान लिए गए, लेकिन अभी तक जांच निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
एडीसीपी ने आरोपियों का मेडिकल करने वाले डॉक्टर को बयान के लिए नोटिस दिया था। एमएलसी रिपोर्ट मांगी गई। पूछा गया कि क्या आरोपियों के हाथ पट्टे चढ़ाए गए थे या नहीं? कल उनके बयान हुए तो उन्होंने दोनों आरोपियों को किसी भी तरह का प्लास्टर चढ़ाने की बात से इनकार कर दिया।
आधे घंटे में ही सब खेल हो गया
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों मयंक और शोभित पर दर्ज मामले की जांच एएसआई दिनेश त्रिपाठी के पास थी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को साथ लेकर आरोपियों का जुलूस भी निकाला था। पुलिस की सिंघम छवि दिखाने के लिए रास्ते में आरोपियों को पट्टे भी मारे।
इसका वीडियो भी बनाया गया और अफसरों को भेजकर वाहवाही लूटी गई, लेकिन इस सबसे पहले मेडिकल फार्म भराने के बाद थाने के खुफिया वाले सौरभ बघेल, विश्वरतन और अनिल जायसवाल दोनों आरोपियों को थाने लेकर निकले तो उनके हाथों में पट्टी नहीं बंधी थी।
करीब आधे घंटे बाद थाना मोबाइल बदलने के पुलिसकर्मी आरोपी को लेकर वापस थाने पहुंचे तो उनके हाथों पर पट्टी बंधी थी। इसके बाद उन्हें मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया। बताते हैं मामले में एसीपी रूबीना मिजवानी, टीआई सुशील पटेल, जांचकर्ता एएसआई दिनेश त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल मनोज पांडे, हेड कांस्टेबल जफर पठान, सौरभ बघेल, विश्व रतन और अनिल जायसवाल सहित मोबाइल के ड्राइवर व अन्य के बयान हो चुके हैं। अब हवालात और थाने के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को जांच में शामिल किया है।
संबंधित समाचार

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज खाते हैं; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!