महाकाल का जयकारा लगाकर श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महाकाल सेना और खुलासा फर्स्ट द्वारा श्रावण माह में अखंड रामायण पाठ और ड्रायफ्रूट्स मिक्स फलाहारी खिचड़ी व रामरोटी-रामभाजी के वितरण का आयोजन श्रावण के पहले दिन से प्रारंभ किया गया है। 23वें दिन शुक्रवार को हजारों भक्तों ने जय श्री महाकाल का उद्घोष किया और कतार में लगकर महाप्रसादी ग्रहण की।
एबी रोड एलआईजी गुरुद्वारे के पास खुलासा फर्स्ट कार्यालय पर महाकाल सेना और खुलासा फर्स्ट द्वारा श्रावण माह में अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है, जो पूरे माह चलेगा। इसी तरह श्रावण माह में शिव भक्तों को महाप्रसादी का वितरण भी जारी रहेगा।
एबी रोड पर खुलासा फर्स्ट के स्टॉल पर शाम से ही महाप्रसादी का वितरण शुरू हो जाता है, जो देर रात तक आने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धा के साथ वितरित किया जा रहा है। गत दिवस भी ड्रायफ्रूट्स मिक्स साबूदाने की खिचड़ी, गरमागरम राम रोटी- रामभाजी और स्वादिष्ट पुलाव के साथ चिल्ड आरओ वाटर वितरित किया गया, साथ ही महाकाल भक्तों के लिए बैठकर महाप्रसादी ग्रहण करने की उत्तम व्यवस्था भी रही।
महाप्रसादी का वितरण शाम से प्रारंभ होकर देर रात तक जारी रहा। भक्तगण प्रसादी लेकर जय श्री महाकाल का उद्घोष कर रहे थे।
क्षेत्र क्रमाक 3 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला एवं भाजपा नगर अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी ने पावन महाप्रसादी में पधारकर श्रद्धालुओं को प्रसादी प्रदान की।
अग्निबाण के सिटी चीफ संजीव मालवीय और उनके सुपुत्र देश ध्वनि के संपादक तन्मय मालवीय ने पावन महाप्रसादी आयोजन में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की।
संबंधित समाचार

नौनिहालों की जान दांव पर:सरकारी स्कूल की छत से टपक रहा पानी; गिर रहा प्लास्टर

इतने लाख लेकर भानजे ने थमा दी फर्जी रसीद:छात्र को परीक्षा से रोका तो हुआ खुलासा; एफआईआर दर्ज

हाईवे के ढाबों-होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश पंद्रह नमूने लिए

शहर में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा:दूसरा मरीज मिला; भर्ती के लिए भटकता रहा, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर उठे सवाल

घर-घर पहुंचकर प्रभावितों की समस्याएं समझें अधिकारी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की केन-बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा, दिए निर्देश

ई-अटेंडेंस ऐप पर हाजिरी लगाना बना चुनौती:सिग्नल की तलाश में छत और पेड़ों पर चढ़ने को मजबूर शिक्षक

वीडियो देखिए:इनको ‘हीरो’ कहने पर भड़का सिख समाज; इस नेता के घर के बाहर प्रदर्शन, दंगों से प्रभावित परिवारों ने जताई नाराजगी, सार्वजनिक माफी की मांग

नियम तोड़ने वालों से ही संभलवाया ट्रैफिक:चालान की जगह हाथों में थमाईं जागरूकता की पटि्टयां

खजराना थाने पर कमिश्नर ने सुनीं जनता की शिकायतें:जन विश्वास कार्यक्रम में 15 से ज्यादा आवेदनों पर सुनवाई

कलेक्टर कार्यालय में ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन है जारी:किसानों के साथ आएंगे युवा; शासन ने लिया संज्ञान, उज्जैन संभाग आयुक्त से आज होगी चर्चा

सवारियों से भरी बस चला रहे थे नशेड़ी चालक:पुलिस ने तीन वाहन किए जब्त

बारिश में फिर पटरी पर लौटी हेरिटेज ट्रेन:155 साल पुराने रेलखंड पर सफर हुआ शुरू; 9.5 किमी के रास्ते में सुरंग, पुल और झरनों का नजारा

वसूली एजेंटों ने घर में घुसकर मंत्री समर्थक कारोबारी से की मारपीट:24 घंटे में चार गिरफ्तार; कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

त्योहारों से पहले महंगाई की मार:एक महीने में 21 फीसदी महंगी हुई चीनी; एथेनॉल नहीं, ये वजहें हैं जिम्मेदार

‘साहब’ की गाड़ी आसानी से निकले:इसलिए मेन गेट ही कर दिया बंद; आरटीओ परिसर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

सीट के नीचे छिपा रखी थी 26 लाख की एमडी ड्रग्स:सुपर कॉरिडोर पर क्राइम ब्रांच ने दबोचा

कीचड़ और पानी भरे जानलेवा गड्ढों में बैठने को मजबूर हुए बेबस रहवासी:स्मार्ट सिटी में विकास के दावों का हुआ खुलासा; नगर निगम के करोड़ों के बजट के बाद भी गायब हुई सड़कें

लंदन में बैठा सनपाल:जबलपुर में चलता रहा जमीन का खेल; चार साल से एलओसी, फिर भी उसके नाम हो गया जमीन का नामांतरण

6 शराब ब्रांड के सैंपल फेल:व्हिस्की-रम में फ्लेवर मिलाने का खुलासा; तीन कंपनियों को नोटिस, जवाब के बाद होगी आगे की कार्रवाई

जीफ्लिक्स एप का मालिक गिरफ्तार:बना रखे थे 20 हजार सब्सक्राइबर; 1000 से ज्यादा टीवी चैनल दिखाने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!