गेहूं विक्रय स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर की 23 मई: केंद्रों पर लग रही मीलों लंबी कतारें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
गेहूं खरीदी देरी से शुरू हुई है और प्रक्रिया भी सुस्त। पहले छोटे रकबा वाले किसानों की उपज खरीदी जा रही है। इस नियम ने बड़े किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। किसान अपनी उपज सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं, तो कुछ ने मजबूरी में सस्ते दामों पर बेच दी है। जिनके पास अधिक गेहूं है, उनके सामने भंडारण की समस्या है। खुले में उपज रखने से आंधी, बारिश आने पर खराब होने का खतरा है।
सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए स्लॉट बुकिंग की तिथि बढ़ाकर 23 मई कर दी है। इधर, खरीदी केंद्रों पर मीलों लंबी कतारें लग रही हैं। पहले छोटे किसानों के गेहूं खरीदी की गई जिसके कारण बड़े किसानों को एक महीने तक इंतजार करना पड़ा।
अब स्लॉट के लिए अभी परेशान होना पड़ रहा है। वहीं किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खरीदी प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, अभी अधिकांश छोटे किसान उपज बेच चुके है पहले सरकार ने खरीदी में देरी की इसके बाद बड़े किसानों के स्लॉट ओपन नहीं किए। जैसे ही बड़े किसानों के स्लॉट खुले सर्वर क्रैश होने के साथ ही सिस्टम भी फेल हो गया। स्लॉट बुक होने पर जब केंद्र पहुंचे तो दो से तीन दिन बाद भी नंबर नहीं आ रहा है।
किसानों ने बताया उपज खलिहान में है, जहां चूहे नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिलों के अंदर कई किलो उपज चली गई है। साथ ही उपज में मिट्टी भी मिल गई है, जिससे समर्थन मूल्य केन्द्र पर बेचने में परेशानी आएगी। छोटे और बड़े किसानों की उपज साथ में खरीदी जाती, तो परेशानी नहीं होती। किसान मजबूरी में सस्ते दामों पर मंडी में गेहूं बेचने के लिए पहुंच रहे हैं और घाटा उठाना पड़ रहा है।
अब नहीं होगी परेशानी
अन्य प्रदेशों से हम्मालों को बुलाया है। 23 मई तक स्लॉट बुक होंगे, जिससे किसानों को परेशानी नहीं होगी। -श्रीराम बर्डे,
जिला आपूर्ति खाद्य अधिकारी 2400 रुपए क्विंटल बेच दिया
किसान बबलू ने बताया समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए खेत में गेहूं रखे थे, लेकिन बारिश हो गई । मजबूरी में पंजीयन होने के बाद भी मंडी पर 2400 रुपए क्विंटल में गेहूं बेच दिया। 225 रुपए क्विंटल का घाटा हुआ है।
संबंधित समाचार

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!