'भजलो दादाजी का नाम' के जयघोष से गूंजा दादाजी धाम: गुरुपूर्णिमा महोत्सव के पहले दिनउमड़ी हजारों की भीड़; भंडारों में बंटी प्रसादी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
दो दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव के पहले दिन मंगलवार को श्री दादाजी धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर देर रात तक करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने दादा दरबार में दर्शन किए, जबकि पूरे दिन और रात मिलाकर श्रद्धालुओं की संख्या 20 हजार से अधिक पहुंच गई। हाथों में निशान और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु "भजलो दादानी का नाम, भजलो हरिहरजी का नाम" का जयघोष करते हुए धाम पहुंचे। पूरे शहर में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा।
दर्शन के लिए सुबह से लगी लंबी कतारें
मंदिर में सुबह 5 बजे से ही दर्शन शुरू हो गए थे। मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने धूनी माई में नारियल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर निशान यात्राओं का सिलसिला जारी रहा और दादाजी धाम जयकारों से गूंजता रहा।
50 भंडारों में श्रद्धालुओं को मिली प्रसादी
गुरुपूर्णिमा महोत्सव में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शहरभर में 50 से अधिक भंडारे लगाए गए। यहां सब्जी-पूड़ी, चाय, आइसक्रीम, भजिए, सैंडविच सहित विभिन्न प्रकार की प्रसादी वितरित की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारों में प्रसादी ग्रहण की।
महाआरती के बाद निकलेगा मशाल जुलूस
मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, बुधवार रात महाआरती के बाद पारंपरिक मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसका नेतृत्व हर वर्ष की तरह पांढुर्णा का जत्था करेगा। इस बार मंदिर निर्माण के लिए चल रही नींव की खुदाई को देखते हुए विशेष सुरक्षा और व्यवस्थाएं की गई हैं।
प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष व्यवस्था की। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अमला लगातार तैनात रहा, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रही।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!