एमपी में बनेगा देश का पहला इंटीग्रेटेड टेलीकॉम हब: 5G-6G उपकरण बनेंगे; 9 हजार को मिलेगा रोजगार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्य प्रदेश अब टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। राज्य सरकार और केंद्रीय दूरसंचार विभाग (DoT) के बीच हुए समझौते (MoU) के तहत ग्वालियर में देश का पहला इंटीग्रेटेड टेलीकॉम टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा।
इस परियोजना में शुरुआती चरण में करीब ₹2000 करोड़ का निवेश होगा और 4500 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित किए जाएंगे। भविष्य में यह संख्या 8 से 9 हजार तक पहुंचने का लक्ष्य है।
170 एकड़ में बनेगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
ग्वालियर में 170 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाले इस टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में 5G, 6G, ऑप्टिकल फाइबर, IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स), नेटवर्किंग हार्डवेयर और सेमीकंडक्टर से जुड़े उपकरणों का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे क्षेत्रों को भी तकनीकी मजबूती देगी।
डिजाइन से एक्सपोर्ट तक पूरी सुविधा एक ही जगह
यह देश का पहला ऐसा टेलीकॉम हब होगा, जहां डिजाइन, रिसर्च, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, टेस्टिंग, सर्टिफिकेशन और एक्सपोर्ट तक की पूरी प्रक्रिया एक ही परिसर में उपलब्ध होगी। इससे कंपनियों का समय और लागत दोनों कम होंगे तथा उत्पादन तेजी से शुरू किया जा सकेगा।
प्लग-एंड-प्ले मॉडल पर होगा विकास
परियोजना को प्लग-एंड-प्ले मॉडल पर विकसित किया जाएगा। यानी उद्योगों को बिजली, सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहले से उपलब्ध होंगी, जिससे कंपनियां बिना लंबी तैयारी के उत्पादन शुरू कर सकेंगी।
केंद्र देगा ₹500 करोड़ की सहायता
परियोजना के लिए केंद्र सरकार करीब ₹500 करोड़ की वित्तीय सहायता देगी, जबकि मध्य प्रदेश सरकार 170 एकड़ भूमि उपलब्ध कराएगी। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्टाम्प ड्यूटी में 100% रिइम्बर्समेंट और पावर टैरिफ सपोर्ट जैसी रियायतें भी दी जाएंगी।
मुख्यमंत्री बोले- एमपी बनेगा नया टेक्नोलॉजी हब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अब तक इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग में दक्षिण भारत का दबदबा रहा है, लेकिन यह परियोजना मध्य प्रदेश को भी इस क्षेत्र में मजबूत पहचान दिलाएगी। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर तैयार होंगे।
सिंधिया का भरोसा- निवेशकों को नहीं होगी परेशानी
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह परियोजना केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निवेशकों को किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या नीतिगत बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा और दोनों सरकारें परियोजना के क्रियान्वयन में हर संभव सहयोग देंगी।
दिल्ली-आगरा कनेक्टिविटी का मिलेगा लाभ
ग्वालियर का चयन उसकी मजबूत सड़क और रेल कनेक्टिविटी को देखते हुए किया गया है। दिल्ली और आगरा से बेहतर संपर्क के कारण यह क्षेत्र टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों के लिए रणनीतिक केंद्र के रूप में विकसित हो सकेगा।
यह परियोजना मध्य प्रदेश को केवल टेलीकॉम उपकरण निर्माण तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि डिजाइन, रिसर्च, टेस्टिंग और एक्सपोर्ट के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!