खबर
Top News

निगम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 फ़रवरी 2026, 4:03 pm
शेयर करें:
निगम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के ह्रदयस्थल राजवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में निगमायुक्त के निर्देश पर निगम अमले ने चौकसी बढ़ा दी है। इसके चलते सड़क व फुटपाथ पूरी तरह खाली दिखाई देने लगे हैं, जिससे लोग सहजता से आवाजाही कर रहे हैं।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने शहर के यातायात को बेहतर बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके चलते पुलिस व निगम के दल संयुक्त कार्रवाई कर सड़क व फुटपाथ पर सामान रखकर कारोबार करने वालों पर कार्रवाई कर उनका सामान जब्त कर रहे हैं।

इसके चलते ही राजवाड़ा पर भी निगम अमले ने सख्ती दिखाते हुए सड़क पर सामान रखने वालों और फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों पर नकेल कसते हुए उनका सामान जब्त कर लिया है। इससे राजवाड़ा की सड़कें व फुटपाथ खाली दिखाई देने लगे हैं।

राजवाड़ा, निहालपुरा, पीपली बाजार की सड़क व फुटपाथ खाली
निगम अपर आयुक्त आकाश सिंह के नेतृत्व में निगम के रिमूवल अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजवाड़ा, निहालपुरा, शक्कर बाजार, इमामबाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर दो ट्रक सामान जब्त किया।

इससे सड़क व फुटपाथ पर सामान रखकर कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। अपर आयुक्त आकाश सिंह का कहना है कि लोगों की आवाजाही सहज हो सके इसके लिए सड़क व फुटपाथ खाली रहना चाहिए।

ऑटो रिक्शा पर रोक: राजवाड़ा पर बैटरी वाले ऑटो रिक्शा खड़े करने पर प्रशासन व पुलिस ने रोक लगा दी है। इसके बाद भी कई ऑटो रिक्शा राजवाड़ा पहुंचते हैं। इसके चलते पुलिसकर्मी वहां खड़े होने वाले ऑटो रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इससे राजवाड़ा क्षेत्र पूरी तरह खुला-खुला दिखाई देने लगा है।

कार्रवाई से कारोबार पर पड़ रहा असर: राजवाड़ा क्षेत्र में पुलिस व निगम अमले की सख्त कार्रवाई के बाद स्थायी दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया है। कई दुकानदार अपनी दुकानों के आगे ठिए लगवाकर कमाई कर रहे थे, उनकी कमाई बंद हो गई है।

संबंधित समाचार

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

2 minutes ago
संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद
Top News

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

4 minutes ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

12 minutes ago
भारत का ‘पॉवर शो’
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

13 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

17 minutes ago
हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

23 minutes ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

37 minutes ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

about 1 hour ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 1 hour ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 2 hours ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 19 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 20 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 20 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 20 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!