विदेशी मेहमानों के साथ रंगों में डूबेगा शहर: 77वें वर्ष में निकलेगी विश्व प्रसिद्ध गेर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ढोल-नगाड़ों की गूंज, डीजे की धुन, आसमान में उड़ता गुलाल और रंगों की मस्ती… शहर एक बार फिर रंगों के सबसे बड़े उत्सव के लिए तैयार है।
8 मार्च को रंगपंचमी पर इंदौर की विश्व प्रसिद्ध गेर निकलेगी और शहर का मध्य क्षेत्र रंगों से सराबोर नजर आएगा। इस साल 77वें वर्ष में प्रवेश कर रही ऐतिहासिक गेर में कई आकर्षक झांकियां और रंगों की बौछार देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि इस बार कनाडा और यूके से विदेशी मेहमान भी गेर में शामिल होकर इंदौर की परंपरा के साक्षी बनेंगे।
शहर की सड़कों पर निकलने वाली इस अनूठी गेर में भगवान भोलेनाथ और श्रीकृष्ण की झांकियां लोगों पर रंगों की बौछार करती नजर आएंगी। हजारों की संख्या में लोग रंगों में डूबे दिखाई देंगे और पूरा शहर उत्सव के रंग में रंग जाएगा।
200 फीट तक उड़ेगा गुलाल
संगम कॉर्नर गेर (76वां वर्ष): संस्था सृजन के कमलेश खंडेलवाल के अनुसार इस बार भोलेनाथ की जटा और श्रीकृष्ण की पिचकारी से रंगों की बौछार मुख्य आकर्षण होगी। भोलेनाथ और श्रीकृष्ण की भव्य झांकियां लोगों को आकर्षित करेंगी।
हर बार की तरह सतरंगी मिसाइलें चारों ओर रंग बिखेरती चलेंगी, साथ ही ट्राले, भजन मंडली और डीजे गाड़ियां भी गेर का हिस्सा बनेंगी।
मॉरल क्लब गेर (52वां वर्ष): आयोजक अभिमन्यु मिश्रा ने बताया कि इस बार गेर में कनाडा और यूके से विदेशी मेहमान विशेष रूप से शामिल होने आ रहे हैं, जिनके लिए अलग वाहन की व्यवस्था की जा रही है।
गेर में 15 ब्लोअर मशीन, 1 बोरिंग मशीन, 6 मिसाइल गाड़ियां, 100 बाउंसर और 6 ट्रैक्टर ट्रॉलियां शामिल होंगी। इसके साथ ही 50 ढोल और 6 डीजे गाड़ियां माहौल को और रंगीन बनाएंगी। करीब 5 हजार किलो गुलाल उड़ाया जाएगा।
रसिया कॉर्नर गेर (53वां वर्ष): संयोजक राजपाल जोशी के मुताबिक ओल्ड राजमोहल्ला स्थित हरिराम मंदिर में पूजन के बाद गेर की शुरुआत होगी। इसमें करीब 40 वाहन शामिल होंगे और सभी वाहनों को भगवा ध्वजों से सजाया जाएगा।
गेर में पांच टैंकर और 50 फीट तक रंग उछालने वाली मिसाइल भी साथ चलेगी। सबसे आगे 10 ई-रिक्शा इंदौर के नवाचार को दर्शाते हुए चलेंगे। इस बार एक झांकी लवजिहाद के मुद्दे को भी दर्शाएगी। करीब 3 हजार किलो गुलाल उड़ाया जाएगा।
राधाकृष्ण फाग यात्रा (28वां वर्ष): राधाकृष्ण फाग यात्रा नृसिंह बाजार स्थित बद्रीनारायण मंदिर से निकलेगी। हिंदरक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य लक्ष्मणसिंह गौड़ ने बताया कि यात्रा में महाकाल मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई है, जिसमें भगवान महाकाल विराजेंगे।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!