शहरवासियों ने जमकर खेली होली: इंदौर की रंगीन होली पर रहा सुरक्षा का सख्त पहरा; 72 घंटे सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रंगों का पर्व होली शांतिपूर्वक मने, इसके लिए इंदौर पुलिस ने इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
तीन दिन तक पुलिस जवान सड़कों और चौराहों पर मुस्तैदी से डटे रहे। वहीं पुलिस कमिश्नर पल-पल की जानकारी लेते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों का दौरा करते रहे। उन्होंने राजवाड़ा सहित प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
लगातार 72 घंटे तक पुलिस की मुस्तैदी के बीच रंगों का पर्व होली शांतिपूर्ण तरीके से मना। त्योहारों के दौरान यदि सड़कों और चौराहों पर पुलिस जवानों के साथ पुलिस कप्तान भी खुद मैदान में उतर जाएं तो इससे पूरे पुलिस बल का मनोबल काफी बढ़ जाता है। 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को धुलेंडी के आयोजन के चलते पुलिस को लगातार 72 घंटे तक सड़कों पर चेकिंग के साथ मुस्तैद रहना पड़ा।
ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ रही पुलिस की सख्ती: इस वर्ष तिथियों के अंतर के कारण होली का पर्व तीन दिन तक रहा, जो पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। इसके बावजूद पुलिस जवानों ने दिन-रात एक कर अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता से निभाई। शहर के प्रमुख चौराहों, मार्गों और संवेदनशील इलाकों में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी।
सुबह से ही ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। लगातार चेकिंग के कारण पूरे शहर में कहीं भी अप्रिय माहौल देखने को नहीं मिला। हालांकि सड़कों पर वाहनों से घूमते हुए कुछ हुड़दंगी बोरे में भरा गुलाल एक-दूसरे पर रंग डालते हुए उत्पात मचाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उनके रंग व सामान जब्त कर शहर का माहौल न बिगाड़ने की समझाइश दी।
ड्रोन कैमरों के साथ पुलिस पेट्रोलिंग
त्योहार के रंग में कोई भंग न पड़े, इसके लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया। ड्रोन कैमरों और लगातार पुलिस पेट्रोलिंग के जरिए पूरे शहर पर कड़ी नजर रखी गई। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम से भी पल-पल की जानकारी ली जाती रही।
इंदौर पुलिस की इस मुस्तैदी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के कारण शहर में होली का त्योहार पूरे उत्साह, रंग और उमंग के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शहरवासियों ने भी पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाया।
संबंधित समाचार

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!