मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रवक्ताओं को दिया विजय मंत्र: पार्टी की विचारधारा को सशक्त बनाएगा प्रशिक्षण महाअभियान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के तहत कल शहर में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें इंदौर, निमाड़, उज्जैन, मंदसौर, ग्वालियर संभाग और अशोकनगर-गुना जिले के वक्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रदेश के 18 जिलों से आए प्रवक्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने वैचारिक मजबूती और प्रभावी जनसंपर्क पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया और उपस्थित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।
इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान संगठन की मजबूती और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। गुजरात भाजपा संगठन महामंत्री रत्नाकर और प्रशिक्षण महाअभियान के क्षेत्रीय प्रभारी केसी पटेल ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।
आयोजन में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक मधु वर्मा, विधायक रमेश मेंदोला और विधायक गोलू शुक्ला सहित राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इस दौरान राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने संभागीय प्रभारियों की क्लास ली। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अभी प्रशिक्षण पर पूरा जोर दें, क्योंकि वर्तमान में सबसे जरूरी यही काम है। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन को पूरा समय दें।
संगठनात्मक संवाद किया
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रवक्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित कर उनके संचार कौशल को निखारना था ताकि वे विपक्षी विमर्श का मजबूती से जवाब दे सकें। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की और संगठनात्मक संवाद किया। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह अभियान पार्टी की विचारधारा को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर जनसंपर्क को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!