अभियान समाप्त नहीं, नशा मुक्ति की शुरुआत, पुलिस कमिश्नर: वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ थमा नशे के खिलाफ कैंपेन
KHULASA FIRST
संवाददाता

तीन विश्व कीर्तिमान बने
92 लाख लोगों तक पहुंचा संदेश
13 करोड़ से ज्यादा डिजिटल रीच
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
15 दिन सड़कों, स्कूल-कॉलेजों, बाजारों, कॉलोनियों और सोशल मीडिया पर छाया रहा इंदौर पुलिस का ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान गुरुवार को ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न हो गया। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समापन समारोह में इंदौर ने तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर नशामुक्ति अभियान को नई पहचान दी। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा अभियान समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि समाज को नशे से मुक्त बनाने की एक सशक्त शुरुआत है।
नशामुक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावुक करने के साथ संदेश दिया नशा पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है। अतिरिक्त उपायुक्त (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने अभियान की उपलब्धियों का विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया और बताया किस तरह पुलिस ने समाज के हर वर्ग को इस मुहिम से जोड़ा।
सबसे बड़ा आकर्षण तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड रहे। पहला 8534 नागरिकों द्वारा बनाई गई विशाल मानव श्रृंखला, दूसरा उन्हीं 8534 लोगों को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह द्वारा एक साथ नशे के खिलाफ जागरूकता व्याख्यान देने का अवसर उपलब्ध कराना व तीसरा 1 लाख 75 हजार 451 नागरिकों द्वारा ई-शपथ लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेने पर दर्ज हुआ।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर को तीनों रिकॉर्ड के प्रमाण-पत्र सौंपे, इस पर सभागार तालियों से गूंज उठा। पुलिस कमिश्नर ने बताया 15 से 30 जुलाई तक चले अभियान के दौरान शहर में 563 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान, कॉलोनियां, मलिन बस्तियां, बाजार, मॉल, औद्योगिक इकाइयां, अस्पताल, धार्मिक स्थल, जेल, पर्यटन स्थल और स्पोर्ट्स अकादमियों तक पुलिस पहुंची। नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान में बाइक रैली, कार रैली, मैराथन, नुक्कड़ नाटक, हस्ताक्षर अभियान, पेंटिंग, रंगोली, निबंध, स्लोगन, शॉर्ट फिल्म, रील्स प्रतियोगिता और सेल्फी प्वाइंट जैसी गतिविधियों के जरिए युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई।
समारोह में करीब 2500 लोगों की मौजूदगी रही। अतिरिक्त आयुक्त आरके सिंह, मयंक अवस्थी, सभी उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, सहायक आयुक्त, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की प्रतिनिधि सुचिता शुक्ला एवं अपूर्वा मेनन, नगर सुरक्षा समिति, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षक-विद्यार्थी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
92 लाख लोगों तक सीधा संदेश, 13 करोड़ से ज्यादा डिजिटल पहुंच : अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि इसकी व्यापक पहुंच रही। पुलिस के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों से 92 लाख से अधिक लोगों तक प्रत्यक्ष रूप से नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया गया।
सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अभियान को अब तक लगभग 13 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। इससे यह प्रदेश के सबसे प्रभावी जनजागरूकता अभियानों में शामिल हो गया है।
प्रतिभाओं का सम्मान
पेंटिंग, रंगोली, निबंध, स्लोगन, शॉर्ट फिल्म और रील्स प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और शिक्षण संस्थानों का भी सम्मान किया गया।
पुलिस कमिश्नर ने नशामुक्त रहने, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून से नहीं जीती जा सकती। समाज की भागीदारी से ही जड़ से समाप्त किया जा सकता है।
संबंधित समाचार

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!