युवती का शव इस हालत में मिला: परिजनों ने क्या आशंका जताई; किस मामले की जांच की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
22 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। 17 फरवरी 2026 को घर से लापता हुई अल्फिया का शव दो दिन बाद ग्राम कोचवी पंचायत क्षेत्र के श्मशान घाट स्थित एक कुएं में तैरता मिला।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
घटना के बाद जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया, वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की दोबारा समीक्षा की मांग की है। ग्रामीणों और मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला चिकित्सालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा तथा मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
बकरियां चराने निकली, फिर नहीं लौटी
परिजनों के अनुसार अल्फिया (22), पिता सत्तार अजमेरी, निवासी ग्राम भरडावद, 17 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे बकरियां चराने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिवार और ग्रामीणों ने देर रात तक तलाश की, मगर उसका कोई पता नहीं चला।
कुएं में मिला युवती का शव
19 फरवरी को परिजन खोजबीन करते हुए ग्राम कोचवी के श्मशान घाट पहुंचे। वहां चप्पल और लकड़ी दिखाई देने पर संदेह हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं में तलाश कर युवती का शव बरामद किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
कॉल डिटेल में सामने आया संदिग्ध संपर्क
परिजनों का आरोप है कि युवती के कपड़ों से मिले मोबाइल फोन की जांच में एक नंबर से घटना वाले दिन कई बार बातचीत और मैसेज का आदान-प्रदान सामने आया। उनका दावा है कि यह नंबर पप्पुसिंह परिहार उर्फ बबलू का है।
अब तक नहीं की कार्रवाई
परिवार का कहना है कि घटना के दिन भी उक्त व्यक्ति से संपर्क हुआ था, इसके बावजूद थाना पुलिस द्वारा अब तक उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों ने एसपी से हस्तक्षेप कर आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल
मामले में परिजनों ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पर भी संदेह जताया है। उनका आरोप है कि डॉक्टरों और पुलिस को हत्या की आशंका से अवगत कराने के बावजूद रिपोर्ट में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया। उनका कहना है कि शव की स्थिति लंबे समय तक पानी में रहने जैसी नहीं थी और शरीर पर मौजूद कुछ चोटों का विवरण रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं है।
इस संबंध में परिजनों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को ज्ञापन सौंपकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पुनः जांच, तथ्यों के समुचित उल्लेख और संबंधित डॉक्टर से स्पष्टीकरण लेने की मांग की है।
निष्पक्ष जांच की मांग तेज
घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों और समाजजनों ने निष्पक्ष व गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि कॉल डिटेल में संदिग्ध संपर्क सामने आने के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे जांच की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने उच्च अधिकारियों से मामले की वरिष्ठ स्तर पर निगरानी कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।
संबंधित समाचार

पंडित के साथ गया, फिर हुआ लापता...:बालक यहां सुरक्षित मिला; परिजन की तलाश हुई पूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:68.5 किलो संदिग्ध घी जब्त, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

वीडियो देखिये, '500 रुपए दो, नहीं तो केस बनेगा':पुलिसकर्मी पर युवक से वसूली का गंभीर आरोप

रेड सी में क्या होने वाला है:जहाजों पर टैक्स लगाने की तैयारी; ईरान के प्लान से दुनिया में बढ़ी हलचल

किसान आंदोलन का असर:मप्र सरकार 60% मूंग खरीदेगी; 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद के लिए ई-टोकन व्यवस्था स्थगित

सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर:सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद किया आत्मसमर्पण

घंटों खड़ी रही मासूम छात्राएं कलेक्टर ने अफसरों को लताड़ा:कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में अधिकारियों की निर्ममता

वीडियो देखिये, मंत्रियों संग दो घंटे की बैठक बेनतीजा:शिवराज बोले- केंद्र ने मूंग खरीदी का लक्ष्य नहीं दिया; किसानों की चेतावनी- सीएम हाउस का गेट तोड़कर घुसेंगे

हाई कोर्ट के 24 घंटे के अल्टिमेटम पर:निगम ने की महज दिखावे की कार्रवाई

कुएं में गिरा तेंदुआ:पूरी रात सरियों पर बैठा रहा; ट्रैक्टर और खाट की मदद से 3 घंटे चला रोमांचक रेस्क्यू

खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन:तेज धमाके के साथ उठीं आग की लपटें; टला बड़ा हादसा

जन्मदिन के अगले ही दिन जलने से मासूम की मौत, कई सवालों का खुलासा होना बाकी:मूक-बधिर मां नहीं जुटा सकी मदद

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!