यूरोप पहुंचने की कोशिश बनी मौत का सफर: बॉर्डर पर भगदड़ में 34 प्रवासियों की मौत; 60 हजार ने घुसने की कोशिश की
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मैड्रिड।
बेहतर जिंदगी की तलाश में यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे हजारों अफ्रीकी प्रवासियों के लिए स्पेन की सीमा मौत का मैदान बन गई। स्पेन के स्वायत्त शहर स्यूटा में जबरन प्रवेश की कोशिश के दौरान मची भगदड़ में 34 प्रवासियों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक सैनिक घायल हो गए। घटना के बाद सीमा क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।
3 हजार प्रवासियों ने एक साथ किया बॉर्डर पार करने का प्रयास
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 3 हजार अफ्रीकी प्रवासियों ने एक साथ मोरक्को से स्पेन के स्यूटा शहर में घुसने की कोशिश की। सीमा पर पहले से तैनात पुलिस और सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। सुरक्षा बाड़ और संकरे रास्तों के कारण अचानक भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि कुछ प्रवासी समुद्र में डूब गए।
100 से ज्यादा सैनिक भी घायल
इस दौरान स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि स्पेन और मोरक्को के 100 से अधिक सैनिक और सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। राहत एवं बचाव दल ने कई लोगों को सुरक्षित निकाला, जबकि मृतकों के शव बरामद किए गए।
24 घंटे में 60 हजार लोगों ने किया प्रवेश का प्रयास
स्पेनिश सरकार के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में करीब 60 हजार लोग तैरकर या पैदल मोरक्को से स्यूटा पहुंचने की कोशिश कर चुके हैं। यह संख्या स्यूटा की कुल आबादी का करीब 70 प्रतिशत बताई जा रही है।
स्यूटा क्यों बन गया यूरोप का सबसे बड़ा प्रवेश द्वार?
स्यूटा भौगोलिक रूप से अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है, लेकिन यह स्पेन और यूरोपीय संघ (EU) का हिस्सा है। यही वजह है कि जैसे ही कोई व्यक्ति स्यूटा में प्रवेश करता है, वह यूरोप की सीमा में पहुंच जाता है।
मोरक्को और स्यूटा के बीच करीब 8 किलोमीटर लंबी ऊंची सुरक्षा बाड़ बनाई गई है। कई प्रवासी इस बाड़ पर चढ़कर या उसे काटकर प्रवेश करने की कोशिश करते हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग समुद्र के रास्ते तैरकर सीमा पार करने का प्रयास करते हैं।
बेहतर जिंदगी की तलाश में जोखिम भरा सफर
विशेषज्ञों के मुताबिक, अफ्रीका के कई देशों में गरीबी, बेरोजगारी, संघर्ष और अस्थिरता के कारण हजारों लोग हर साल यूरोप पहुंचने की कोशिश करते हैं। हालांकि यह सफर बेहद खतरनाक होता है और हर वर्ष बड़ी संख्या में प्रवासी अपनी जान गंवा देते हैं।
संबंधित समाचार

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!