युद्ध के बीच दुबई में फंसी यह अभिनेत्री: स्वदेश वापसी के लिए किससे किया अनुरोध; इंस्टाग्राम पर क्या लिखा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दुबई।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान दुबई में फंस गई हैं। ईरान द्वारा कई देशों में हमलों के बाद दुबई समेत कुछ इलाकों में हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। उड़ानें रद्द होने से वह भारत लौटने में असमर्थ हैं। ऐसे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की है।
इंस्टाग्राम के जरिए लगाई मदद की गुहार
फिल्म जन्नत से पहचान बनाने वाली सोनल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि वह मौजूदा संकट के बीच दुबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने कहा कि फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट तरीका नजर नहीं आ रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन और सहयोग की अपील करते हुए सुरक्षित घर वापसी में मदद मांगी है। सोनल ने लिखा कि किसी भी सहायता के लिए वह आभारी रहेंगी।
एयरपोर्ट पर फंसे यात्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनल चौहान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों में शामिल हैं। अचानक उड़ानें रद्द होने से सैकड़ों यात्री टर्मिनल पर इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में एयरपोर्ट पर भीड़ और यात्रियों की चिंता साफ देखी जा सकती है।
पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य व परमाणु ठिकानों पर संयुक्त कार्रवाई के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। जवाबी कदमों के चलते कुछ देशों ने अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा है। तनाव के बीच दुबई की प्रतीक इमारत बुर्ज खलीफा को एहतियातन खाली कराए जाने और लाइट्स बंद किए जाने की भी खबरें सामने आई हैं।
एयरलाइंस ने क्या कहा?
एयर इंडिया और इंडिगो जैसी एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा है कि वे विमानन प्राधिकरणों के संपर्क में हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। यात्रियों से आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट लेते रहने की अपील की गई है। एयरलाइंस का कहना है कि जैसे ही सुरक्षित हवाई मार्ग उपलब्ध होंगे, उड़ान सेवाएं दोबारा शुरू कर दी जाएंगी।he war
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें

वीडियो देखिये, किसानों की फसल बचाने के लिए अफ्रीकी टीम की मदद:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- वन्यजीवों की सुरक्षा और फसलों की रक्षा दोनों सरकार की प्राथमिकता

जेल के अंदर नशा पहुंचाने के खेल का खुलासा:प्रहरी ने अंडरगारमेंट-जूतों में छिपाई चरस; बीड़ी, तंबाकू, चेकिंग में पकड़ाया, ड्यूटी से हटाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का किया अवलोकन:VR तकनीक का डेमो देखा; अर्बन कॉन्क्लेव में शहरी विकास और निवेश पर होगा मंथन

बेटी की शादी से 2 महीने पहले पिता की ऐसे हुई मौत:नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए महू से इंदौर आए थे

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!