जेल से छूटा आरोपी फिर बना हैवान: नाबालिग की हत्या कर सिर से भेजा निकाला; लोगों में फैली दहशत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दमोह।
एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सम्मना में एक अधेड़ ने बाइक सवार 16 वर्षीय किशोर पर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
भेजा निकालकर खाने लगा
आरोपी ने हत्या के बाद युवक के सिर से भेजा निकालकर खाने लगा और खून पीता हुआ नजर आया। इस भयावह घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई।
बहन के घर टीका लगवाने आया था मृतक
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान भरत विश्वकर्मा (16) निवासी अर्थखेड़ा, चौकी इमलिया के रूप में हुई है। वह अपनी बहन दीक्षा विश्वकर्मा के घर टीका लगवाने के लिए आया था। टीका लगवाने के बाद वह अपने चचेरे भाई विजय विश्वकर्मा के साथ बाइक से वापस लौट रहा था।
रास्ते में किया हमला
नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडेय के मुताबिक, रास्ते में बैठे आरोपी गुड्डा उर्फ प्रहलाद पटेल (58) ने अचानक बाइक सवार भरत पर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में भरत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई विजय किसी तरह जान बचाकर भाग निकला।
गांव के लोग दहशत में
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी घटना के बाद मौके पर ही बैठकर मृतक के सिर से भेजा निकालकर खा रहा था और खून अपने चेहरे पर लगा रहा था। इस खौफनाक दृश्य को देखकर गांव के लोग दहशत में आ गए।
पहले भी कर चुका है हत्या
पुलिस के मुताबिक आरोपी गुड्डा पटेल पहले भी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। वह करीब दो साल पहले आजीवन कारावास की सजा पूरी कर जेल से रिहा हुआ था। ग्रामीण उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताते हैं।
ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा
घटना के बाद आरोपी रॉड और हथौड़ा लेकर खेत की ओर भाग गया। गांव के लोगों ने लाठी लेकर उसका पीछा किया और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!