फरार स्कार्पियो चालक दो दिन बाद गिरफ्तार: सेहरी के समय हुआ था हादसा; 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी को पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रंगपंचमी की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने सेहरी के समय सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।
घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो सहित फरार हो गया था। पुलिस ने दो दिन तक लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मंगलवार रात आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक हादसा सिलावटपुरा स्थित गणेश मंदिर के पास हुआ था। रमजान के चलते सेहरी का समय था और कई युवक अपने घरों के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वहां से गुजरी और सड़क किनारे खड़े तनवीर खान (19) व उसके दोस्त फैजान मंसूरी (22) को जोरदार टक्कर मार दी।
इससे दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को यूनिक अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान तनवीर ने दम तोड़ दिया।
आरोपी की तलाश में पुलिस की विशेष टीम बनाकर आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किए तो पता चला कि आरोपी शाहरुख पिता सलीम लोहार निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी एक व्यक्ति की स्कॉर्पियो गाड़ी चलाता है।
पूछताछ में शाहरुख ने बताया वह रविवार रात दो लोगों को लेकर सेहरी करने बंबई बाजार आया था। सेहरी के बाद लौटते समय रास्ते में अचानक नींद का झोंका आया और सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी।
आरोपी ने बताया हादसे से वह बुरी तरह घबरा गया था, इसलिए गाड़ी तेज रफ्तार में भगाकर फरार हो गया।
दोस्त ने किया पीछा, लेकिन नहीं देख पाया नंबर
हादसे के बाद घायल के दोस्त इरफान ने स्कॉर्पियो का पीछा भी किया। इरफान गंगवाल, फूटी कोठी, महू नाका होते हुए चंदन नगर चौराहे तक आरोपी के पीछे गया, लेकिन अंधेरा और तेज रफ्तार के कारण वह गाड़ी का नंबर नहीं देख सका। इसके बाद आरोपी ने स्कॉर्पियो धार रोड की ओर मोड़ दी और नजरों से ओझल हो गया।
सीसीटीवी फुटेज से मिला आरोपी का पता
पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। लगातार दो दिन तक 100 से ज्यादा कैमरों के फुटेज खंगाले। कई जगहों से उक्त कार का मूवमेंट ट्रेस करने के बाद आखिरकार पुलिस आरोपी शाहरुख तक पहुंच गई और मंगलवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!