रंगपंचमी पर डेरिया फार्म में सजी टीनएजर्स की नशे की महफिल: खुड़ैल क्षेत्र में खुलेआम किया नशा; जिम्मेदारों को खबर फिर भी खामोश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रंगपंचमी के दिन जहां शहर रंगों और उमंग में सराबोर था, वहीं शहर के बाहरी इलाके में स्थित खुड़ैल थाना क्षेत्र के बढ़िया कीमा इलाके में रंगों के त्योहार की आड़ में नशे की ऐसी महफिल सजी, जिसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक बड़िया कीमा इलाके में स्थित डेरिया फार्म में रंग पंचमी के दिन टीनएजर्स की एक पार्टी आयोजित की गई, जिसमें जमकर नशाखोरी हुई। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में बड़ी संख्या में नाबालिग लड़के-लड़कियां शामिल हुए और खुलेआम शराब व अन्य नशे का दौर चलता रहा। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आ रही है कि इस पूरे आयोजन की जानकारी जिम्मेदारों को होने के बावजूद भी किसी तरह की सख्त कार्रवाई नहीं की गई।
नशे-मस्ती का दौर लगातार चलता रहा
सूत्रों के अनुसार रंग पंचमी पर दोपहर से ही डेरिया फार्म हाउस में युवाओं की भीड़ जुटने लगी थी। शुरुआत में इसे सामान्य रंग पंचमी सेलिब्रेशन बताया गया, लेकिन कुछ ही देर में माहौल पूरी तरह बदल गया। फार्म हाउस के अंदर तेज आवाज में डीजे बजने लगा, रंग और गुलाल उड़ने लगे और शराब की बोतलें खुलने लगीं।
शाम होते-होते यह आयोजन एक हाई प्रोफाइल पार्टी में तब्दील हो गया, जहां नशे और मस्ती का दौर लगातार चलता रहा। सूत्रों के मुताबिक इस तरह की पार्टियों का आयोजन पहले भी यहां होता रहा है। बताया जा रहा है कि झेन झोन नाम से एक ग्रुप अक्सर नाबालिगों के लिए तथाकथित रेड बुल पार्टी जैसे इवेंट आयोजित करता रहा है, जिसमें किशोर उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाया जाता है। रंग पंचमी पर हुई इस पार्टी को लेकर भी चर्चा है कि उसी नेटवर्क से जुड़े लोगों ने इसका प्रचार-प्रसार किया था।
इस बार सूर्या गुप्ता ने किया आयोजन
जानकारी के अनुसार इस बार इस पार्टी का आयोजन सूर्या गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा किया गया था। बताया जा रहा है कि पार्टी में शामिल होने के लिए बकायदा एंट्री फीस तय की गई थी। सूत्रों के मुताबिक सिंगल एंट्री के लिए करीब 900 रुपए और कपल एंट्री के लिए करीब 2000 रुपए तक शुल्क लिया गया था।
यह रकम सीधे इवेंट से जुड़े लोगों को दी जा रही थी। बताया जा रहा है कि इवेंट संचालक द्वारा आने वालों से कहा गया था कि अगर कोई फार्म हाउस के अंदर कॉटेज लेना चाहता है तो उसके लिए अलग से पैसे देने होंगे, जबकि खाने-पीने और शराब की व्यवस्था लोगों को खुद करना होगी। यानी पूरी पार्टी एक तरह से खुली नशे की महफिल बन गई थी। इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चिंता की बात यह बताई जा रही है कि पार्टी में बड़ी संख्या में नाबालिगों को बुलाया गया था।
फार्म हाउस में देर रात तक चला नशे का दौर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रंग पंचमी के बहाने पार्टी में माहौल बेकाबू होता गया। परिसर में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था और युवाओं का हुजूम रंगों और नशे में झूमता नजर आ रहा था। पार्टी में शामिल कुछ लोगों का दावा है कि वहां शराब के साथ अन्य प्रकार के नशे का भी इंतजाम किया गया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह जरूर कहा जा रहा है कि पार्टी का माहौल किसी क्लब या पब से कम नहीं था। कई गाड़ियां लगातार फार्म हाउस के अंदर जाती और बाहर निकलती दिखाई दे रही थीं।
किसी और के नाम से बुक कराया फार्म: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डेरिया फार्म हाउस सिद्धार्थ नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। वहीं यह भी चर्चा है कि फार्म हाउस को सीधे अपने नाम से बुक कराने के बजाय किसी अन्य नाम से बुक कराया गया था। बताया जा रहा है कि आयोजन से जुड़े लोगों ने पहले किसी अन्य नाम से फार्म बुक कराया और उसके बाद इस पार्टी का आयोजन किया।
पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल: इस पूरे मामले का सबसे विवादित पहलू पुलिस की भूमिका को लेकर सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी पार्टी और फार्म हाउस में चल रही गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचना स्वाभाविक था।
वायरल वीडियो में दिखा नशे का खेल
इस पार्टी से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में किशोर उम्र के लड़के-लड़कियां शराब का सेवन करते और तेज डीजे की धुन पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे पूरे आयोजन की गंभीरता और बढ़ गई है।
संबंधित समाचार

जन्मदिन के अगले ही दिन जलने से मासूम की मौत, कई सवालों का खुलासा होना बाकी:मूक-बधिर मां नहीं जुटा सकी मदद

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन:इंदिरा साहनी फैसले; 50% सीमा और जाति व्यवस्था पर हुई अहम बहस

रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल:निगम का आधिकारिक प्रस्ताव वाल्मीकि सेना ने नकारा

इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले:79 हजार नए मरीज मिले; जानिए भारत को कितना है खतरा

जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार:गांव-गांव पहुंच रहे राजस्व शिविर; मौके पर सैकड़ों मामलों का निराकरण

खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली:44 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद सुरक्षित उतरा विमान

वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक:बोले- कानून बनाने से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक सरकार की मंशा नहीं बदलती

गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला:2 नकाबपोशों ने की फायरिंग; रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली

वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार:संबित पात्रा बोले- छात्रों पर गोली नहीं चली; पेपर लीक कानून हुआ और सख्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!