तेल से भरा टैंकर पलटा: 200 मीटर तक फैली लपटें; ड्राइवर जिंदा जल गया, एक ने कैसे बचाई अपनी जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सांचौर (जालोर)।
राजस्थान के जालोर जिले में जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-68) पर बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। तेल से भरा एक टैंकर सिंवाड़ा ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर पलट गया और कुछ ही देर में उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि हाईवे पर करीब 200 मीटर तक लपटें फैल गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
टैंकर चालक की दर्दनाक मौत
हादसे में टैंकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। ड्राइवर सुखराम (34), निवासी गुड़ामालानी (बाड़मेर), आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया। वहीं उसके साथ मौजूद उसका रिश्तेदार नरसीराम (26) समय रहते टैंकर से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
गुजरात जा रहा था टैंकर
जानकारी के मुताबिक, गुजरात नंबर (GJ-12-BZ-9820) का यह टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था। सिंवाड़ा ओवरब्रिज पर अचानक संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया। पलटते ही उसमें आग लग गई, जो तेजी से फैलती चली गई।
तेल रिसाव से फैली आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से पहले टायर फटने जैसी तेज आवाज आई। इसके बाद टैंकर सर्विस रोड की ओर पलट गया। टैंकर से ज्वलनशील पदार्थ का रिसाव होने लगा, जो ओवरब्रिज की ढलान के कारण नीचे की ओर बह गया और आग ने विकराल रूप ले लिया।
फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही सांचौर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बाद में गुड़ामालानी से भी एक निजी कंपनी की फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
मौके पर प्रशासन, ट्रैफिक प्रभावित
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। आग के कारण हाईवे के एक हिस्से पर ट्रैफिक रोकना पड़ा।
घायल ने बताई आपबीती
घायल नरसीराम ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार सुखराम के साथ टैंकर में सवार था। पलटते ही अचानक आग लग गई। वह किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन ड्राइवर अंदर ही फंस गया। टैंकर में क्या भरा था, इसकी उसे जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और टैंकर में भरे ज्वलनशील पदार्थ की जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!