टीआई का बर्थडे विवादों में: हिस्ट्रीशीटर के कंधों पर बैठे दिखे; एसपी ने किया सस्पेंड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
मुरैना जिले के जौरा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में वे एक कथित हिस्ट्रीशीटर के कंधों पर बैठे नाचते दिखाई दे रहे हैं। मामला सामने आते ही एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया।
थाने में मनाया गया जन्मदिन
जानकारी के अनुसार 28 फरवरी की रात करीब 9 बजे थाना परिसर में टीआई दर्शन लाल शुक्ला का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान उन्हें मालाएं पहनाई गईं, केक काटा गया और स्टाफ व परिचितों ने बधाइयां दीं।
हिस्ट्रीशीटर लवकुश शर्मा भी समारोह में मौजूद था
इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर लवकुश शर्मा भी समारोह में मौजूद था। वीडियो में दिख रहा है कि लवकुश ने टीआई को अपने कंधों पर बैठा लिया और थाना परिसर में घुमाते हुए नाचता रहा। पीछे पुलिसकर्मी और अन्य लोग भी चलते नजर आ रहे हैं।
18 बाइक चोरी का आरोपी
रिकॉर्ड के मुताबिक 12 जून 2025 को सिटी कोतवाली पुलिस ने लवकुश शर्मा को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उस पर साथियों के साथ मिलकर करीब 13 लाख रुपए कीमत की 18 बाइकें चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरोह का सक्रिय सदस्य और सरगना बताया था।
मारपीट का मामला भी दर्ज
जमानत पर रिहा होने के बाद 12 जनवरी 2026 को उस पर गांव में अवैध बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे एई पुष्पेंद्र यादव और बिजलीकर्मियों से मारपीट का मामला भी दर्ज हुआ था। शासकीय कार्य में बाधा का केस भी कायम हुआ था।
एसपी ने किया निलंबित
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने टीआई दर्शन लाल शुक्ला को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया। मामले की जांच एडिशनल एसपी को सौंपी गई है।
टीआई की सफाई
टीआई शुक्ला ने सफाई देते हुए कहा कि भीड़ के बीच कौन कब आया, उन्हें जानकारी नहीं थी। उनके अनुसार संबंधित युवक थाने का मुखबिर रहा है और उसने कई मामलों में सूचना दी है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें यह पता नहीं था कि उस पर बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं। मामले की विभागीय जांच जारी है।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!