MP में स्वाइन फ्लू की दस्तक: एक की मौत; 6 संक्रमित मिले, इन बीमारियों को लेकर रोज 6 हजार मरीज पहुंच रहे अस्पताल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मौसम में बदलाव के साथ राजधानी में वायरल और श्वसन संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जेपी, हमीदिया और एम्स की ओपीडी में रोज करीब 10 हजार मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें लगभग 60 प्रतिशत यानी करीब 6 हजार मरीजों में गले में खराश, खांसी, बुखार, नाक बहना और थकान जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं।
स्वाइन फ्लू से एक की मौत
इसी बीच इंदौर में 16 दिन उपचार के बाद उज्जैन की 60 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 संक्रमण से मौत हुई है। भोपाल में भी एच1एन1 के 6 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इससे स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर निगरानी और जांच को लेकर चिंता बढ़ी है।
जीएमसी में एच1एन1 की किट खत्म
वायरल संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जांच की सुविधा प्रभावित हो रही है। गांधी मेडिकल कॉलेज में एच1एन1 की जांच किट खत्म होने की जानकारी सामने आई है। एम्स में भी फिलहाल एच1एन1 जांच नहीं हो पा रही है।
निजी लैब में टेस्ट कराना पड़ रहा
ऐसे में गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर निजी लैब में वायरल पैनल टेस्ट कराना पड़ रहा है। कोविड की नियमित जांच बंद होने के बाद अब मुख्य रूप से गंभीर लक्षण वाले मरीजों की ही विस्तृत जांच कराई जा रही है।
दिल्ली में 1344 स्वाइन फ्लू केस
देश के अन्य शहरों में भी फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। वर्ष 2026 में दिल्ली में अब तक स्वाइन फ्लू के 1344 मामले दर्ज किए जाने की जानकारी है। वहीं बेंगलुरु में फ्लू जैसे लक्षणों के चलते 500 छात्र और 21 कर्मचारी बीमार हुए हैं।
दिल्ली, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में मामले बढ़ने के बावजूद मध्य प्रदेश में फिलहाल स्वाइन फ्लू को लेकर कोई औपचारिक अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
डॉक्टरों की सलाह- लक्षण हों तो सावधानी बरतें
चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव के दौरान वायरल संक्रमण बढ़ सकता है। लोगों को घबराने के बजाय संक्रमण से बचाव के उपायों पर ध्यान देना चाहिए। संक्रमित व्यक्ति को परिवार के अन्य सदस्यों से यथासंभव दूरी बनाए रखनी चाहिए।
मास्क का इस्तेमाल करें
भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल, हाथों की नियमित सफाई और खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढंकना संक्रमण के फैलाव को कम करने में मदद कर सकता है। लगातार बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर से जांच और सलाह लेना जरूरी है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!