संगठन के प्रति भाव को कार्यकर्ता आत्मसात करें, सुमित्रा महाजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व लोक सभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण बहुत जरूरी है। इतिहास पढ़ते रहना चाहिए। महापुरुषों का संघर्ष, त्याग और तपस्या की जानकारी हमें होना चाहिए, जिन्होंने भाजपा संगठन को गढ़ा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने बलिदान देकर पार्टी को सींचा है।
केसरबाग रोड स्थित विट्ठल रुक्मिणी गार्डन में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति भाव को कार्यकर्ता आत्मसात करें। उसी भाव को लेकर आगे बढ़ना है। नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा भाजपा में कार्यकर्ता हर स्तर पर प्रशिक्षित होता है। राष्ट्र की सेवा के लिए सबसे मजबूत संगठन के रूप में खड़ा हो रहा है।
दरिद्र सेवा ही नारायण की सेवा
द्वितीय सत्र में नवाचार विषय पर प्रदेश मंत्री राजेंद्रसिंह राजपूत ने कहा कि दरिद्र सेवा ही नारायण की सेवा, अटलजी ने विषम परिस्थितियों में सबको साथ लेकर चलने का प्रशिक्षण हमें दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवाचारों के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त करने में जुटे हैं, कार्यकर्ता उनके संकल्पों को पूरा करने में जुट जाएं।
पंच परिवर्तन विषय पर नगर प्रभारी राजेशसिंह सोलंकी ने कहा कि भारत का कोई भी व्यक्ति बाहर किसी देश पर कब्जा करने नहीं गया। दिलों को जीतने का काम किया है। पंच परिवर्तन इस बात को लेकर थे कि भारत को किस प्रकार आगे बढ़ाना है।
प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की कार्य पद्धति का महत्वपूर्ण अंग: समापन सत्र में संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण अंग है। जिला स्तर पर भी वर्ग आयोजित होंगे। प्रारंभ में वर्ग से संबंधित जानकारी अशोक अधिकारी ने दी। भूमिका अनंत पंवार ने रखी।
जिज्ञासा एवं समाधान वरिष्ठ नेता दिलीप पटौदिया ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में हरिनारायण यादव, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, नगर उपाध्यक्ष हरप्रीतसिंह बक्शी, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र केसरी, भारत पारख, गौतम शर्मा, दीपेंद्रसिंह सोलंकी, डॉ. दीप्ति हाड़ा, कंचन गिदवानी, महामंत्री सुधीर कोल्हे, कैलाश पिंपले, महेश कुकरेजा, अजय शर्मा पप्पू, नेहा शर्मा, मंजू ठाकुर, इंदू श्रीवास्तव, गुलशन यादव, नारायण पालीवाल, स्वाति काशीद आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
संबंधित समाचार

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!