शकर महंगी हो, सिर्फ बच्चों को कंट्रोल से सस्ती मिले, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय: बढ़ती कीमतों पर मंत्री का अजीबो-गरीब तर्क; कांग्रेस बोली- यह जनता का अपमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शकर की बढ़ती कीमतों पर अजीबो-गरीब तर्क दिया है। वृद्धाश्रम में रक्षाबंधन मनाने पहुंचे मंत्री विजयवर्गीय से जब पत्रकारों ने शकर के बढ़ते दामों पर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत लोग आजकल मीठा खाना पसंद नहीं करते हैं। 40 वर्ष की उम्र के बाद डॉक्टर भी शकर खाने की सलाह नहीं देते, इसलिए वे तो कहते हैं कि शकर खूब महंगी हो जाए।
सरकार को केवल राशन दुकानों के माध्यम से बच्चों के लिए सस्ती शकर उपलब्ध करानी चाहिए। इस दौरान पास बैठे विधायक रमेश मेंदोला की ओर इशारा करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि ये भी मीठे की तरफ नहीं देखते हैं। हालांकि, बाद में कीमतों पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि दो दिन पहले शकर 70 रुपये किलो थी, जो अब घटकर 60 रुपये किलो पर आ गई है और आने वाले दिनों में इसके दाम और कम होंगे।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बयान पर पलटवार करते हुए इसे आम जनता का अपमान और मजाक करार दिया है। पटवारी ने कहा कि चुनाव के समय 13 रुपये किलो शकर देने का वादा करने वाले भाजपा नेता अब जनता की जेब पर पड़ रही मार का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता 2028 के चुनाव में भाजपा नेताओं को इस अपमान का सबक सिखाएगी।
संबंधित समाचार

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस

फूटी कोठी मंडी विवाद में नया मोड़:फर्जी निगमकर्मी की एंट्री का आरोप; कांग्रेस ने रिमूवल अमले पर उठाए सवाल, पुलिस वेरिफिकेशन की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!