कूलर में उतरे करंट से छात्रा की मौत: घर में सिर्फ 3 साल का भाई था; इशारे से बताया-दीदी उधर गिर गई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्टं, खंडवा।
जिले के पिपलानी गांव में कूलर में करंट उतरने से 5वीं कक्षा की एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय घर में उसके साथ सिर्फ 3 साल का छोटा भाई मौजूद था, जबकि मजदूर माता-पिता खेत में गेहूं काटने गए हुए थे। जब पिता घर पहुंचे तो बच्ची बेसुध हालत में मिली।
ग्राम पिपलानी की घटना
यह घटना खंडवा जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर ग्राम पिपलानी में सोमवार सुबह हुई। परिजन दोपहर करीब 12 बजे छात्रा को सिविल अस्पताल पुनासा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने करंट लगने से मौत होने की पुष्टि की है।
शव का पोस्टमार्टम कराया
नर्मदानगर थाना पुलिस ने गायत्री (12) पिता प्रकाश भीलाला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। थाना प्रभारी विकास खिंची के मुताबिक मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
पढ़ाई में होनहार थी गायत्री
पिता प्रकाश भीलाला ने बताया कि गायत्री गांव के सरकारी स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ती थी और पढ़ाई में काफी होशियार थी। प्राथमिक शिक्षा पूरी होने के बाद उसे आगे की पढ़ाई के लिए छनेरा स्थित आवासीय विद्यालय में भेजने की तैयारी चल रही थी।
हाल ही में हुई थी परीक्षा
उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही स्कूल के हेडमास्टर से इस बारे में चर्चा की थी। हाल ही में उसकी परीक्षा हुई थी और अगले महीने परिणाम आने के बाद अंकसूची के आधार पर हॉस्टल में एडमिशन कराया जाना था।
तीन साल से घर की जिम्मेदारी संभाल रही थी
पिता के मुताबिक गायत्री बेहद समझदार थी और पिछले तीन साल से घर के कई काम संभाल रही थी। माता-पिता मजदूरी के लिए सुबह घर से निकल जाते थे और शाम को लौटते थे। इस दौरान गायत्री ही खाना बनाती, घर संभालती और अपने तीन साल के छोटे भाई जिगर की देखभाल करती थी।परिवार के मुताबिक वह पढ़ाई के साथ-साथ घर की सारी जिम्मेदारियां भी निभा लेती थी।
अगले महीने मनाने वाले थे जन्मदिन
परिवार के लोग अगले महीने 8 अप्रैल को गायत्री का 13वां जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी के साथ नए सत्र से उसे हॉस्टल में दाखिला दिलाने की योजना भी थी।
टीवी चालू करते समय लगा करंट
पिता प्रकाश ने बताया कि दो साल पहले बच्चों के मनोरंजन के लिए घर में टीवी खरीदा था। जहां टीवी रखा था, उसके पास ही कूलर भी रखा हुआ था और दोनों का स्विच एक ही जगह था। आशंका है कि गायत्री टीवी चालू करने गई होगी, तभी कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गई।
मासूम भाई ने बताया-दीदी गिर गई
प्रकाश के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह पत्नी मंजू के साथ खेत में गेहूं काटने चले गए थे। करीब साढ़े 11 बजे वह खाना लेने घर लौटे। दरवाजा खटखटाने पर तीन साल के बेटे जिगर ने दरवाजा खोला।
बच्चे ने किया टीवी की ओर इशारा
जब पिता ने पूछा कि दीदी कहां है, तो बच्चे ने टीवी की ओर इशारा करते हुए कहा कि दीदी वहां गिर गई है और कुछ बोल नहीं रही। इसके बाद पिता ने बेटी को उठाया और पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!