छात्रा ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; दुबई में नौकरी करते हैं पिता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
प्रदेश में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही है। इस दौरान पेपर बिगड़ने पर छात्रों द्वारा खौफनाक कदम उठाने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर से सामने आया है, जहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा एंजेल तिवारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुसाइड नोट नहीं मिला
शुरुआती जानकारी के अनुसार, छात्रा का गणित का पेपर बिगड़ गया था, जिसके कारण वह तनाव में थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
कोचिंग से लौटकर खाया खाना
घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर की है। 3 मार्च की शाम करीब 7 से 9 बजे के बीच एंजेल कोचिंग से पढ़कर घर लौटी थी। उसने अपनी मां और छोटे भाई के साथ खाना खाया, इसके बाद अपने कमरे में सोने चली गई।
करीब दो घंटे बाद जब मां उसे देखने कमरे में पहुंचीं, तो एंजेल फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मां की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
दुबई में नौकरी करते हैं पिता
छात्रा के पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी पिछले 10–15 वर्षों से दुबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। एंजेल अपनी मां और छोटे भाई के साथ ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
सूचना मिलने पर थाटीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया। पिता के विदेश में होने के कारण पोस्टमार्टम 5 मार्च को किया गया।
तीन दिन बाद हो सका पोस्टमार्टम
5 मार्च को पिता के ग्वालियर पहुंचने के बाद छात्रा का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए छात्रा का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण हुई देरी
बताया गया है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के चलते दुबई से भारत आने वाली उड़ानों पर असर पड़ा, जिससे पिता को ग्वालियर पहुंचने में देरी हुई। इसी वजह से बेटी का शव तीन दिनों तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया।
पुलिस का बयान
थाटीपुर थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!