प्रशासन की सख्त कार्रवाई: बीजेपी नेता के अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर; सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भाजपा नेता के अवैध कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाया। मामला घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना बाजार का है, जहां सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण किया गया था।
हाईकोर्ट से राहत नहीं
हाईकोर्ट से अपील खारिज होने के बाद शनिवार को प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया। तहसीलदार द्वारा पहले ही 40 हजार रुपए के जुर्माने का नोटिस जारी किया गया था।
प्रशासन की सख्त कार्रवाई
इस कार्रवाई में भाजपा नेता तपन विश्वास सहित तीन-चार अन्य लोगों के अतिक्रमण भी शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
जेसीबी से हटाया गया अवैध निर्माण
प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माण हटाए गए। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके।
जानकारी के मुताबिक, चोपना के मुख्य बाजार में तपन विश्वास ने सरकारी जमीन पर एक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया था, जिसकी आधी दुकानें बेची भी जा चुकी थीं। क्षेत्र में करीब 12 से 15 दुकानों के अवैध निर्माण की बात सामने आई है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर हुई थी शिकायत
अवैध निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई थी। जांच के बाद अतिक्रमण हटाने और जुर्माना वसूलने के आदेश जारी किए गए थे। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है और चोपना बाजार में आगे भी अवैध कब्जों पर सख्ती की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!