जेल से छूटते ही शुरू की ‘मौत की पुड़िया’ की सप्लाई: द्वारकापुरी पुलिस ने 1.70 लाख की ब्राउन शुगर संग दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशा कारोबार पर शिकंजा कसते हुए द्वारकापुरी पुलिस ने शातिर तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से 17.22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपए है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी जेल से छूटते ही नशे के धंधे में फिर सक्रिय हो गया था और पुड़िया बनाकर अपराधियों व छात्रों को सप्लाई कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक टीआई मनीष मिश्र के नेतृत्व में द्वारकापुरी थाने की एक टीम शैडो एरिया में चेकिंग कर रही थी। आकाश
नगर स्थित पानी की टंकी के पास एक युवक टीम को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में उसके पास ब्राउन शुगर बरामद हुई। आरोपी की पहचान सूरज पिता मनोज भील (29) निवासी कुंदन नगर के रूप में हुई है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया 500 से 600 रुपए में पुड़िया बेचता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी, लूट और चाकूबाजी सहित करीब आधा दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
फिलहाल पुलिस ब्राउन शुगर के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। कार्रवाई में टीआई मनीष मिश्रा, एसआई आलोक मिठास, आरक्षक अरुण माथुर, कृष्णचंद शर्मा और अनुराग सिकरवार की अहम भूमिका रही।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!