वर्दी पर दाग: नशे में एसआई का थाने में हंगामा; एमआईजी थाने में ड्यूटी को लेकर विवाद, डीसीपी ने किया सस्पेंड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कानून की रखवाली की जिम्मेदारी जिन पर है वही जब नशे में लड़खड़ा जाएं तो तस्वीर कितनी शर्मनाक हो सकती है। यह नजारा परसों शाम एमआईजी थाने में देखने को मिला। वर्दी में नशे में धुत एक सब इंस्पेक्टर ने ड्यूटी को लेकर ऐसा बवाल काटा कि पूरा थाना हक्का-बक्का रह गया। गाली-गलौज, हाथापाई और अफसरों के सामने भी बदतमीजी आखिरकार मामला इतना बढ़ा कि कल डीसीपी ने उसे सस्पेंड कर दिया।
जानकारी के अनुसार एमआईजी थाने में पदस्थ एसआई कमल सिंह रघुवंशी परसों शाम रोल कॉल के समय नशे की हालत में ड्यूटी पर पहुंचे। ड्यूटी लगाने वाले हेड मुहर्रिर (एचसीएम) से बताई ड्यूटी पर जाने को लेकर उनका विवाद हो गया।
गुस्साए एसआई ने वर्दी की मर्यादा को ताक पर रखकर हेड मोहर्रिर से अपशब्द कह डाले। नतीजा ये हुआ कि हेड मुहर्रिर ने रोजनामचा रजिस्टर में रिपोर्ट डाल दी। इसके बाद तो थाने का माहौल और गर्मा गया।
युवती ने हटाया पिस्टल वाला वीडियो
पिछले दिनों सोशल मीडिया से एक युवती को सरकारी पिस्टल दिखाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि परदेशीपुरा थाने के एक एसआई को लेने के देने पड़ गए। जानकारी के अनुसार जिस युवती ने पिस्टल के साथ वीडियो बनवाकर वायरल किया है वह लालगली परदेशीपुरा की है।
कहा जा रहा है कि युवती एसआई दीपक जामोद की परिचित है। इसी के चलते उन्होंने युवती को पिस्टल दी थी और उसने वीडियो बना लिया था। वहीं, ये भी बताया जा रहा है कि एसआई ने कुछ दिन पहले बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को एनडीपीएस में पकड़ा था। उसी ने बदले की नीयत से युवती को एसआई की गर्लफ्रेंड बताकर वीडियो प्रचारित किया।
हालांकि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक ने एसआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उधर, हंगामा मचने पर युवती ने वीडियो अपना सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया है।
डीसीपी साहब ने की है कार्रवाई अनुशासन की धज्जियां उड़ाते रहे
आरोप है कि एसआई हाथापाई पर उतर आए। सूचना मिलते ही भ्रमण पर निकले एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह चौहान थाने जा पहुंचे। उनके सामने भी एसआई कमल सिंह शांत नहीं हुए। हंगामा और असंयमित व्यवहार से अनुशासन की धज्जियां उड़ाते रहे। नतीजा ये हुआ कि एडीसीपी ने उन्हें लताड़ लगाई।
इसके बाद मामला डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक तक पहुंचा और एसआई पर निलंबन की गाज गिर गई। बताते हैं एसआई कमलसिंह रघुवंशी आर्मी से रिटायरमेंट के बाद पुलिस सेवा में आए हैं। इसके चलते शराब के शौकीन हैं। उनकी पत्नी भी नशे में मारपीट की शिकायत कर चुकी है।
एमआईजी से पहले एसआई कमल सिंह परदेशीपुरा थाने में पदस्थ थे। करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने सेल्यूट न करने की बात पर एचसीएम ज्ञानेंद्र सिंह से विवाद किया था। थाने में ही तोड़फोड़ तक कर डाली थी। अफसरों तक मामला पहुंचा तो उनका तबादला एमआईजी थाने में कर दिया गया। उनकी पहले भी कई शिकायतें हो चुकी हैं।
परसों शाम रोल कॉल के बाद सूचना पर जब मैं थाने पहुंचा तो एसआई कमल सिंह नशे में हंगामा कर रहे थे। शिकायत पर डीसीपी साहब ने एसआई को सस्पेंड कर दिया है। - अमरेंद्र सिंह (एडीसीपी, जोन-2)
संबंधित समाचार

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!