गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी: एक की मौत; दूसरा ICU में भर्ती, डीजे के पीछे नाचते समय हुआ विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के आजाद नगर इलाके में गणेश उत्सव जुलूस के दौरान सोमवार रात चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। जुलूस में शामिल दो नाबालिगों पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें 16 वर्षीय कृष्णा पंवार की उपचार के दौरान मौत हो गई।
आरोपी की तलाश शुरू
उसका साथी साहिल गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने एक आरोपी को नामजद करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
डीजे के पीछे नाचते समय हुआ विवाद
आजाद नगर टीआई लोकेश भदौरिया के मुताबिक, देर रात एमवाय अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी कि असरावद खुर्द निवासी कृष्णा पंवार और उसके साथी साहिल कजोले को चाकू मारे गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों नाबालिग गणेश उत्सव के जुलूस में शामिल होने तेजाजी नगर से आजाद नगर पहुंचे थे। इलाके में एक साथ नौ से अधिक डीजे वाहन निकल रहे थे।
कृष्णा और साहिल जयदीप डीजे की गाड़ी के पीछे नाच रहे थे, तभी कुशाल उर्फ कुणाल नाम के युवक से उनका विवाद हो गया।
कृष्णा की छाती पर किया चाकू से वार
बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने कृष्णा की छाती पर चाकू से हमला कर दिया। वार लगते ही कृष्णा जमीन पर गिर पड़ा। कृष्णा को बचाने के लिए साहिल आगे आया तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया।
दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान कृष्णा ने दम तोड़ दिया, जबकि साहिल की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में रखा गया है।
मजदूरी करते हैं दोनों के परिवार
परिजनों के मुताबिक, कृष्णा और साहिल दोनों के परिवार मजदूरी करते हैं। दोनों नाबालिग भी परिवार के काम में हाथ बंटाते थे और मकान निर्माण से जुड़े काम करते थे।
एक आरोपी नामजद, अन्य की भूमिका की जांच
घटना के बाद आजाद नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नामजद आरोपी कुशाल उर्फ कुणाल की तलाश की जा रही है। पुलिस अब जुलूस के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही यह भी पता लगा रही है कि वारदात में अन्य लोग शामिल थे या नहीं। पुलिस जुलूस में मौजूद लोगों और संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश:इतने रुपए तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज

बारिश से बिगड़े हालात:केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद; 500 श्रद्धालु फंसे, 5 राज्यों में वर्षा का अलर्ट

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत:छुट्टी के दिन खेत की ओर घूमने निकले थे; एक को बचाने में सभी ने जान गवाई

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!