जहरीली शराब कांड: 30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
चर्चित जहरीली शराब कांड में लंबे समय से फरार चल रहे 30 हजार रुपए के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत (21) को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। रविवार तड़के बहरोल थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस और आरोपी का आमना-सामना हुआ।
घिरने के बाद टीम पर फायरिंग की
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घिरने के बाद टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से देशी कट्टा, जिंदा और खाली कारतूस, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।
मुखबिर की सूचना पर जंगल में घेराबंदी
पुलिस के अनुसार रविवार तड़के सूचना मिली थी कि शिवांजय राजपूत बहरोल के जंगलों और कठुआ नाला के आसपास छिपा हुआ है। इसके बाद बांदरी और बहरोल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस का कहना है कि टीम को देखते ही आरोपी ने बचकर निकलने की कोशिश की। खुद को घिरा देख उसने पुलिस पर कथित तौर पर तीन राउंड फायर किए।
जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
पुलिस के मुताबिक आरोपी की फायरिंग के बाद टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक गोली शिवांजय के पैर में लगी। घायल होकर गिरने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा, जिंदा व खाली कारतूस, मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई।
जहरीली शराब मामले का प्रमुख आरोपी
शिवांजय राजपूत को बंडा क्षेत्र में हुई जहरीली शराब की घटना के प्रमुख आरोपियों में शामिल बताया जा रहा है। इस मामले में 30 से अधिक लोगों की मौत होने के बाद पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। शिवांजय के फरार होने के चलते उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर जहरीली शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का फोकस अब यह पता लगाने पर भी है कि अवैध शराब की सप्लाई और वितरण में शिवांजय की क्या भूमिका थी और इस नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे।
संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!