बांके बिहारी मंदिर में रंगों की बौछार: नाचते-गाते पहुंचे भक्त; विदेशियों ने भी खेली होली, हर ओर ‘राधे-राधे’ की गूंज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मथुरा।
वृंदावन में रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को आस्था और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला। बांके बिहारी मंदिर में भगवान बांके बिहारी को रंग-अबीर अर्पित करने के साथ ही ब्रज की प्रसिद्ध होली का विधिवत शुभारंभ हो गया।
श्रद्धालुओं पर प्रसादी गुलाल बरसाया
मंदिर परिसर गुलाल की रंगीन छटा में डूबा नजर आया। पुजारियों ने श्रद्धालुओं पर प्रसादी गुलाल बरसाया, वहीं फूलों के साथ जलेबी और लड्डू भी लुटाए गए। प्रसाद पाने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। शरीर पर अबीर पड़ते ही श्रद्धालु खुशी से झूम उठे और बांके बिहारी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
हर ओर अबीर-गुलाल की छटा दिखी
दर्शन के बाद भक्त मंदिर परिसर से बाहर निकलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते और हवा में रंग उड़ाते नजर आए। वृंदावन की गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहीं। हर ओर अबीर-गुलाल की छटा दिखी।
ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे लोग
ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्त झूमते रहे और ‘आज ब्रज में होली रे रसिया’ जैसे होली गीतों पर नृत्य करते दिखाई दिए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा कर रहे हैं। कई भक्त अपने लड्डू गोपाल को गोद में लेकर पहुंचे, वहीं महिलाएं भजन-कीर्तन करती नजर आईं।
श्रद्धालु ‘राधे-राधे’ के जयघोष के साथ गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़ते रहे। इसी बीच राधा वल्लभ मंदिर से राधा कृष्ण का डोला निकाला गया।
लठमार होली खेली गई
बग्गी पर सवार स्वरूप नगर भ्रमण करते हुए जगह-जगह होली खेलते आगे बढ़े। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, रंगभरी एकादशी पर करीब 10 लाख श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को नंदगांव और बुधवार को बरसाना में पारंपरिक लठमार होली खेली गई थी।
संबंधित समाचार

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!