तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी: शटर-दीवार टूटी; दो स्कूटर और ठेला भी चपेट में, एक व्यक्ति घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
अंकपात मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक गारमेंट्स दुकान में जा घुसी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का शटर, कॉलम, ओटला और दीवार क्षतिग्रस्त हो गए। दुकान के बाहर खड़े दो स्कूटर और फल-फ्रूट का ठेला भी वाहन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
वाहन में दो लोग सवार, एक घायल
जीवाजीगंज पुलिस के अनुसार नगर निगम के वाहन क्रमांक MP13ZZ6705 में दो लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से चला गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।
दुकान के अंदर सो रहे थे संचालक
दुकान संचालक 57 वर्षीय कमल पोरवाल ने पुलिस को बताया कि वह दुकान के अंदर ही सो रहे थे। सुबह करीब 4:50 बजे शटर से जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली।
बाहर आने पर देखा कि नगर निगम की गाड़ी दुकान और पड़ोसी अजय राठौर के फल-फ्रूट के ठेले से टकराई हुई थी।
हादसे में दुकान का शटर, कॉलम, ओटला और दीवार टूट गई। दुकान के बाहर खड़े दो स्कूटर भी क्षतिग्रस्त हुए।
शिकायत पर केस दर्ज
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीवाजीगंज पुलिस ने कमल पोरवाल की शिकायत पर बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर वाहन चालक की भूमिका और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!