रफ्तार बनी काल: शहर में दो सड़क हादसों में दो की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही फिर जानलेवा साबित हुई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मल्हारगंज थाना क्षेत्र के बड़े गणपति इलाके में कल रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक अरुण सोनी (26) पुत्र तेज बहादुर सोनी, निवासी स्कीम नंबर 51, बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बड़े गणपति क्षेत्र में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि अरुण अपने दोनों बच्चों को लेने ससुराल महेश गाइड लाइन क्षेत्र जा रहे थे।
हादसे के बाद वहां से गुजर रहे कुछ युवकों ने उन्हें तत्काल शशि नर्सिंग होम पहुंचाया और मोबाइल से परिवार को सूचना दी। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अरुण फाइनेंस का काम करते थे। उनके निधन से परिवार में मातम छा गया।
राऊ में कार की टक्कर से महिला की मौत
वहीं राऊ थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले सड़क पार करते समय कार की टक्कर से घायल हुई, महिला ने कल रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका मीना श्रीवास्तव (52) पत्नी धनपाल श्रीवास्तव, निवासी साईनाथ कॉलोनी राऊ हैं। पुलिस के अनुसार मीना संजय नगर के पास सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एमवाय अस्पताल रैफर किया गया था। इलाज के दौरान बुधवार रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!