बेटे की गाड़ी पंचायत में लगाई बिना टेंडर लाखों का भुगतान: बांक पंचायत में पद के दुरुपयोग का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ग्राम पंचायत बांक में नियम-कायदे दरकिनार कर रिश्तेदारी निभाने का आरोप लगा है। यहां तत्कालीन सचिव ने बेटे की चार पहिया गाड़ी पंचायत के सफाई कार्य में लगा दी और उसके किराए का भुगतान भी सरकारी खाते से होता रहा।
हैरत की बात यह रही कि वाहन लगाने के लिए न टेंडर हुआ, न प्रतिस्पर्धी बोली और न ही ग्रामसभा की पूर्व अनुमति ली गई। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त ने इसे पद के दुरुपयोग और निजी हित को आर्थिक लाभ पहुंचाने का मामला मानते हुए तत्कालीन सरपंच, सचिव और सचिव के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई के बाद पंचायत से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। खास बात यह कि मामला केवल पुराने सरपंच-सचिव तक सीमित नहीं है। वर्तमान सरपंच और सचिव के खिलाफ भी आवेदन लोकायुक्त के पास पहुंचा है, जिसकी जांच फिलहाल प्रचलित है।
लोकायुक्त को मिली शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत बांक के तत्कालीन सचिव प्रहलाद नील ने अपने बेटे धीरज नील के नाम का चार पहिया वाहन एमपी10 जी 1435 को पंचायत के सफाई कार्य के लिए अटैच कराया। आरोप है कि वाहन को नियमानुसार प्रक्रिया अपनाए बिना पंचायत के काम में लगाया गया और उसके किराए का भुगतान शासकीय कोष से किया जाता रहा।
न टेंडर, न बोली...सीधे भुगतान
जांच में डीएसपी सुनील तालान ने पाया कि वाहन को किराए पर लेने के लिए न तो टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई और न ही प्रतिस्पर्धी बोली कराई गई। ग्रामसभा की पूर्व अनुमति भी नहीं ली गई। आरोप है कि तत्कालीन सरपंच और सचिव ने अपने हस्ताक्षरों से भुगतान का ठहराव प्रस्ताव तैयार कर सरकारी राशि का भुगतान कराया।
जांच में यह भी सामने आया कि जिस वाहन को पंचायत के काम में लगाया गया, वह तत्कालीन सचिव के बेटे का था। यानी जिस निर्णय से सरकारी राशि का भुगतान हुआ, उसमें अधिकारी के पारिवारिक हित का सीधा संबंध था। जांच अधिकारियों के अनुसार यह वित्तीय नियमों की मूल भावना के विपरीत है।
तीन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस
जांच के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने तत्कालीन सचिव प्रहलाद नील, तत्कालीन सरपंच लक्ष्मीबाई चौहान और सचिव के बेटे धीरज नील के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर पद का दुरुपयोग कर शासकीय धन से निजी व्यक्ति को अनुचित आर्थिक लाभ पहुंचाने का आरोप है।
वर्तमान सरपंच-सचिव भी रडार पर
लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के मुताबिक साल 2024 में प्राप्त शिकायत की जांच के बाद पुराने मामले में केस दर्ज किया है। वहीं, ग्राम पंचायत बांक के वर्तमान सरपंच और सचिव के खिलाफ भी अलग आवेदन मिले हंै।
फिलहाल शिकायत की सघन जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13(1)ए, 13(2) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 61(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की अग्रिम विवेचना जारी है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!