बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के सुखीसेवनिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शराब के नशे में घर पहुंचे बेटे का अपने 50 वर्षीय पिता से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पिता पर कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
बेरोजगारी को लेकर पिता अक्सर देते थे ताने
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान फूल सिंह के रूप में हुई है। उनका बेटा धर्मेंद्र करीब छह महीने पहले ही अवैध शिकार से जुड़े एक मामले में जेल से बाहर आया था। बताया गया कि पिता-पुत्र दोनों इसी मामले में जेल गए थे।
जेल से बाहर आने के बाद धर्मेंद्र के बेरोजगार रहने और कोई काम नहीं करने को लेकर फूल सिंह अक्सर उसे ताने देते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।
खाना देने से मना करने पर बढ़ा विवाद
घटना वाले दिन धर्मेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, फूल सिंह ने अपनी पत्नी गुड्डी बाई से धर्मेंद्र को खाना नहीं देने के लिए कहा था। जब धर्मेंद्र को इस बात की जानकारी हुई तो वह भड़क गया।
पिता की बात और पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि धर्मेंद्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली।
कुल्हाड़ी से किए कई वार
आरोप है कि धर्मेंद्र ने कुल्हाड़ी से फूल सिंह पर लगातार कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण फूल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद सुखीसेवनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
आरोपी बेटा गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र नाथ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
शुरुआती जांच में शराब के नशे में हुए विवाद और पिता द्वारा बेटे को खाना नहीं देने की बात कहने के बाद विवाद बढ़ने की जानकारी सामने आई है।
संबंधित समाचार

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!