खबर
Indore

तो क्या सर्टिफिकेट दे दें: पिंटू पर भड़के चिंटू और मारने के लिए उठा ली कुर्सी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अगस्त 2026, 1:52 pm
शेयर करें:
तो क्या सर्टिफिकेट दे दें

...तो क्या सर्टिफिकेट दे दें? पिंटू पर भड़के चिंटू और मारने के लिए उठा ली कुर्सी

हंगामा: प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने निगम चुनाव व अन्य मुद्दों पर बुलाई थी बैठक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
नगर निगम चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा अपने घर पर बुलाई गई बैठक में जब शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने क्षेत्र-3 से चुनाव लड़े पिंटू जोशी को काम गिनाना शुरू कर दिए तो उन्होंने कह दिया ठीक है, आपको अच्छे काम का सर्टिफिकेट दे देते हैं। जब दो-तीन बार पिंटू ने यही बात कही तो चिंटू भडक़ गए और उन्होंने पिंटू को मारने के लिए कुर्सी उठा ली।

ये सारा घटनाक्रम जीतू पटवारी के बीजलपुर स्थित घर पर हुआ। शनिवार को उन्होंने बैठक इसलिए बुलाई थी ताकि आने वाले नगर निगम चुनाव पर विचार किया जाए। एजेंडे में भाजपा द्वारा कांग्रेस नेताओं पर की जा रही कार्रवाई और जनता के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बनाना भी शामिल था।

सबसे पहले वरिष्ठ नेता दीपू यादव पहुंचे थे जिनके बाद पिंटू जोशी, अमन बजाज, कोषाध्यक्ष शैलेष गर्ग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया, निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट आदि पहुंचे। जिलाध्यक्ष विपीन वानखेड़े देर से पहुंचे।

पटवारी ये कहकर अंदर चले गए नहा लेता हूं तब चर्चा शुरू करेंगे लेकिन उनके जाने के बाद चिंटू ने पिंटू को घेर लिया। कहा वे उनके क्षेत्र क्र. 3 में ब्लाक अध्यक्ष बना रहे हैं, वार्ड प्रभारी बना रहे हैं और जिसे फोन लगाते हैं तो आप कहते हैं फोन मुझे लगाओ। ऐसे कैसे काम करें?

इस पर पिंटू ने कह दिया आप बहुत अच्छा काम कर रहे हो, आपको इसका सर्टिफिकेट दे देते हैं। इसके बाद भी चिंटू की शिकायतें और अपने कामों का बखान जारी रहा तो पिंटू ने फिर सर्टिफिकेट देने की बात कह दी। इस पर चिंटू भडक़ गए।

उन्हें दीपू यादव ने समझा-बुझाकर चुप कराने की कोशिश की लेकिन नहीं माने और पिंटू से कह बैठे कि क्या तू बाप लगता है जो सारी बातें बताएं? फिर भी पिंटू ने शांत भाव बनाए रखा।

थाने नहीं आने की खीझ भी उतारी
चिंटू ने ये भी कहा गांधी भवन कांड में पुलिस ने मुझे पौने सात घंटे तक बैठाए रखा तो आप क्यों नहीं आए जबकि आपका क्षेत्र था? जब प्रदेशाध्यक्ष के भाई नाना पटवारी का मामला हुआ तब भी आप गायब थे। इस पर पिंटू ने कहा वे थाने आए थे लेकिन जय हार्डिया ने कहा आपकी जरूरत नहीं है।

आप चाहें तो जा सकते हैं। इस पर चिंटू इतना उग्र हो गए कि उन्होंने पास रखी एक कुर्सी पिंटू पर फेंकने के लिए उठा ली। हस्तक्षेप कर दीपू यादव ने न केवल कुर्सी रखवाई बल्कि उन्हें समझाया भी। अन्य नेताओं ने भी चिंटू को चुप कराने की कोशिश की। पर उनका पारा गरम ही रहा।

इसके बाद पटवारी आ गए और उन्होंने बताया बैठक निगम चुनाव, भाजपा सरकार की तानाशाही, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रकरण आदि मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई है। सभी ने इन मुद्दों पर राय रखना शुरू की। दीपू यादव ने कहा जो चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, उन्हें बुलाया जाए।

इस पर सहमति देते पटवारी ने कहा सभी विधानसभा प्रभारी क्षेत्र के वार्डों के तीन-तीन कार्यकर्ताओं के नाम दें ताकि उनकी समिति बनाई जा सके। बाद में इन सदस्यों का ही सम्मेलन बुलाकर चर्चा की जाएगी। ये नाम 15 दिन में दे दें।

नहीं दिए तो मैंने जो कंपनी हायर की है, उसके द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर ऐसी समितियां गठित कर दी जाएंगी। पटवारी ने बताया वे दतिया में व्यस्त थे और वहां भी सरकार ने कार्यकर्ताओं को परेशान किया। जो 50 करोड़ रुपए पार्टी से मिले थे, उनका पूरा उपयोग ही नहीं हो पाया।

चिंटू ने किए थे फोन
बैठक के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने सभी नेताओं को फोन किए थे। हालांकि, एजेंडे के बारे में कुछ नहीं बताया था। इसका खुलासा तब हुआ जब पटवारी बैठक में पहुंचे।









संबंधित समाचार

करोड़ों के बैंक लोन घोटाले में कार्रवाई
Top News

करोड़ों के बैंक लोन घोटाले में कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

less than a minute ago
दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान
Top News

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

about 1 hour ago
रिश्ते हुए शर्मसार
Top News

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

about 2 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

about 2 hours ago
सोलर पैनल लगाते समय हादसा
Top News

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

about 3 hours ago
दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात
Top News

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

about 3 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 20 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 20 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 20 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 21 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 21 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 22 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 22 hours ago
शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम
Top News

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

about 22 hours ago
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल
Top News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

about 22 hours ago
बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका
Top News

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

about 22 hours ago
7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता
Top News

7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता:छात्रों से सीधा संवाद; इस पार्क के सामने होगा कार्यक्रम

about 22 hours ago
पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम
Top News

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम:विद्यार्थियों की मांगें मानी

about 23 hours ago
कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट
Top News

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट:स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी; चेन गुम और मोबाइल टूटने का भी आरोप

about 23 hours ago
‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है
Top News

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

about 23 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!