तस्करों की पत्नियों का सड़क पर संग्राम: दूसरी पत्नी और उसके दोस्तों को सड़क पर बेरहमी से पीटा; बाल पकड़कर घसीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में चर्चित हिस्ट्रीशीटर रजत बुंदेला उर्फ रजत ठाकुर एक बार फिर विवादों में है। इस बार सुर्खियों में खुद रजत नहीं, बल्कि उसकी पहली और दूसरी पत्नी के बीच हुआ विवाद है।
दूसरी पत्नी अस्मिता पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि पहली पत्नी स्वाति ठाकुर ने अपने परिजनों और साथियों के साथ मिलकर बीच सड़क पर उसे और उसके दो दोस्तों को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, बाल पकड़कर होटल तक घसीटा गया और लात-घूंसों से हमला किया गया।
घटना के बाद विजय नगर थाना पहुंचने पर भी उसकी शिकायत नहीं सुनी गई, जिसके बाद उसने डीसीपी जोन-2 को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
अस्मिता पाण्डेय के अनुसार घटना दो दिन पहले रात करीब 11 बजे की है। वह अपनी मित्र खुशी श्रीवास्तव और कार्तिक ठाकुर के साथ मेदांता रोड स्थित ऑरेंज लिली होटल के पास पहुंची थी। इसी दौरान स्वाति ठाकुर, संगीता बारे, नितिन बारे, देवेंद्र, उसकी मां, मोनू भार्गव, मिष्टी सहित अन्य लोगों ने रास्ता रोक लिया। सभी ने रजत बुंदेला से दूसरी शादी को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगे।
हमलावरों ने उसके बाल पकड़कर ऑरेंज लिली होटल तक घसीटा और वहां भी लात-घूंसों से मारपीट की। करीब आधे घंटे तक तीनों के साथ मारपीट होती रही। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और थाने आने के लिए कहा।
लेकिन जब वह विजय नगर थाने पहुंची तो उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। पीड़िता के मुताबिक आवेदन तक लेने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद उसने अगले दिन डीसीपी जोन-2 कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी।
शिकायत में उसने आरोपियों के साथ-साथ थाने में सुनवाई नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आशंका जताई है कि यदि भविष्य में उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी आरोपियों और संबंधित पुलिस की होगी।
पांच साल रिलेशनशिप के बाद की थी शादी
अस्मिता ने खुलासा फर्स्ट से चर्चा करते हुए बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से रजत बुंदेला के साथ रिश्ते में थी। करीब दो माह पहले दोनों ने मंदिर में प्रेम विवाह किया था। इसी वजह से पहली पत्नी स्वाती रंजिश रखने लगी।
रजत पिछले दिनों मारपीट के मामले में जेल चला गया था उसके बाद से ही स्वाति और उसके परिजन उसके खिलाफ हमले की साजिश रचने लगे और परसो रात मौका पाते ही हमला कर दिया।
मादक पदार्थ बेचने का भी लगाया आरोप... शिकायत में अस्मिता ने संगीता बारे और देवेंद्र पर भी गांजा और चरस की अवैध बिक्री करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि न्याय नगर क्षेत्र से बड़े स्तर पर नशीले पदार्थों का कारोबार संचालित किया जा रहा है। जिसमें स्वाती ठाकुर भी सम्मिलित हैं।
दो दर्जन से ज्यादा केस जेल में बंद तस्कर रजत बुंदेला उर्फ रजत ठाकुर
विजय नगर का हिस्ट्रीशीटर और कथित मादक पदार्थ तस्कर रजत बुंदेला उर्फ रजत ठाकुर लंबे समय से पुलिस की निगरानी में रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, मारपीट, आबकारी अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं सहित दो दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
कुछ माह पहले खजराना थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले की जांच के दौरान रजत को गिरफ्तार किया था। शुरुआती जांच में मामला सामान्य विवाद का लग रहा था, लेकिन पुलिस की पड़ताल में गांजा तस्करी का नेटवर्क सामने आया।
इसके बाद उसकी स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी लेने पर करीब 2 किलो गांजा बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!