छह बदमाश जिलाबदर: तो 12 को थाना हाजिरी का फरमान; त्योहारों से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने गुंडे-बदमाशों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए कुल 18 आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इनमें से 6 कुख्यात बदमाशों को जिलाबदर कर इंदौर और सीमावर्ती जिलों की सीमाओं से निष्कासित किया गया है, जबकि 12 अन्य बदमाशों को थाना हाजिरी के लिए पाबंद किया गया है।
एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक आकाश उर्फ बकरी पिता सुनील भिलवारे (31) निवासी अनुराधा नगर जनता क्वार्टर, हाल भावना नगर, थाना तेजाजी नगर को एक साल के लिए जिलाबदर किया गया है, राहुल उर्फ पम्पा पिता दिनेश बौरासी (26) निवासी बड़ी ग्वालटोली को छह माह, साजिद पिता इस्लाम खान (28) निवासी कृष्णबाग कॉलोनी, सोहेल उर्फ टिक्कू पिता सिराज
खान (28) निवासी न्यू खिजराबाद खजराना, सुदीप उर्फ सुमित पिता रमाकांत मिश्रा (27) निवासी नरसिंह की चाल एमआईजी और हर्ष उर्फ हरीश पिता श्याम सोनी (22) निवासी विकास नगर छोटा बांगड़दा को तीन-तीन माह के लिए जिलाबदर किया गया है। इन सभी को निर्धारित अवधि तक जिला इंदौर (नगरीय एवं देहात) और उससे लगे सीमावर्ती जिलों
की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं।
वही पुलिस कमिश्नर ने 12 अन्य आदतन अपराधियों को भी सख्त शर्तों के साथ प्रतिबंधित किया है। इनमें शेख अमजद (तंजीम नगर खजराना), दीपक नरवरिया (चित्रा नगर खजराना), अरविंद चावला (माली मोहल्ला, परदेशीपुरा), नवल किशोर (न्यू जूना रिसाला, सदर बाजार), कुणाल निनामा (भील कॉलोनी आजाद नगर), जफर उर्फ सुपारी (ताज नगर, खजराना), गोलू उर्फ संतोष (देवनगर, एमआईजी), कान्हा उर्फ हरीश (सर्वहारा वर्ग, परदेशीपुरा), अमित ठाकुर (शीलनाथ कैंप परदेशीपुरा), बबलू उर्फ लक्ष्मण (शंकर कुम्हार का बगीचा, परदेशीपुरा), अर्जुन उर्फ अज्जू (कुलकर्णी का भट्टा परदेशीपुरा) और दीपक ठाकुर (रुक्मिणी नगर, एरोड्रम) शामिल हैं। ये सभी आरोपी लंबे समय से चोरी, मारपीट, लूट, धमकी और अन्य गंभीर अपराधों में लिप्त रहे हैं।
संबंधित समाचार

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!