किन्नर सितारा गुरु बनीं सीता: अपनाया सनातन धर्म; मंत्रोच्चार के बीच घर वापसी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर परिसर में सोमवार को किन्नर समाज की सदस्य वाहिद अहमद उर्फ सितारा गुरु ने सनातन धर्म अपना लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूरण विधि के बीच सम्पन्न हुए इस अनुष्ठान के बाद अब उनकी नई पहचान ‘सीता’ के नाम से होगी।
महामंडलेश्वर सौम्या सखी भी मौजूद थी
इस अवसर पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर सौम्या सखी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मंदिर के पुजारियों ने विधिपूर्वक अनुष्ठान संपन्न कराया और किन्नर समाज के सदस्यों तथा श्रद्धालुओं ने ‘सीता’ का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
स्वेच्छा से अपनाया सनातन धर्म
कार्यक्रम के बाद सीता ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाया है और भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि महादेवगढ़ मंदिर आकर उन्हें आध्यात्मिक संतोष मिला।
मंदिर संरक्षक का बयान
महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल ने इस घटना को ‘घर वापसी’ बताया और कहा कि किन्नर समाज की सदस्य ने अपनी इच्छा से यह कदम उठाया। मंदिर में विधिवत प्रक्रिया के साथ अनुष्ठान संपन्न हुआ।
शिव बारात के बाद उत्सव का माहौल
धार्मिक अनुष्ठान की जानकारी मिलने पर शहर के अन्य किन्नर भी मंदिर पहुंचे और उत्साह के साथ ‘सीता’ को बधाई दी। याद रहे कि महादेवगढ़ मंदिर खंडवा का प्राचीन और आस्था का केंद्र है। यहां रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा भोले की बारात भी निकाली गई थी।
संबंधित समाचार

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!