खबर
Top News

घटिया निर्माण की खुली पोल: उद्घाटन से पहले ही धंसा करोड़ों से बना ब्रिज; गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 जून 2026, 5:50 pm
शेयर करें:
घटिया निर्माण की खुली पोल

खबर फर्स्ट, खरगोन।
मध्यप्रदेश में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे इंदौर-एदलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खरगोन जिले के बासवां गांव के पास खिरकिया नदी पर बनाया गया नया पुल उद्घाटन और यातायात शुरू होने से पहले ही धंस गया। पुल के धंसने से उसकी स्लैब में बड़ा गड्ढा बन गया, कांक्रीट उखड़ गया और अंदर लगे सरिए बाहर दिखाई देने लगे। ग्रामीणों ने घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए, जिसके बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया।

दो महीने में ही जवाब दे गया पुल
स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल का निर्माण कुछ ही महीने पहले पूरा हुआ था। अभी इस पर यातायात शुरू भी नहीं हुआ था कि स्लैब धंसने की घटना सामने आ गई। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि पुल चालू हो चुका होता और उस दौरान कोई भारी वाहन गुजरता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घर की छत से भी कमजोर निर्माण?
निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। जानकारों का दावा है कि पुल की स्लैब में मात्र 10 एमएम मोटाई के सरियों का उपयोग किया गया और कांक्रीट की मोटाई करीब 4 इंच रखी गई। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी राष्ट्रीय राजमार्ग के पुल के लिए ऐसे मानक बेहद चिंताजनक हैं और सामान्य मकानों की छतें भी कई बार इससे अधिक मजबूत बनाई जाती हैं।

खामी छिपाने की कोशिश का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि पुल धंसने की जानकारी सामने आने के बाद निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से को बोरियां बिछाकर और मिट्टी डालकर ढंकने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों ओर बैरिकेड लगाकर क्षेत्र को बंद कर दिया गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड कर पूरे मामले को सार्वजनिक कर दिया।

3900 करोड़ की भारतमाला परियोजना पर सवाल
इंदौर से महाराष्ट्र के एदलाबाद तक प्रस्तावित 203 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत लगभग 3900 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।
खरगोन के बलवाड़ा से खंडवा के धनगांव तक 39 किलोमीटर हिस्से का ठेका GHV इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। कंपनी ने निर्माण कार्य विभिन्न एजेंसियों को पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर सौंप रखा है। नर्मदा नदी पर पुल निर्माण का कार्य मंगलम बिल्डकॉन के पास है, जबकि अन्य सड़क एवं पुल निर्माण कार्य नागपुर की केदारेश्वर कंपनी द्वारा किए जा रहे हैं।

एक ही कंपनी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट
केदारेश्वर कंपनी मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण ओंकारेश्वर फोरलेन परियोजना पर भी काम कर रही है। यह फोरलेन भविष्य में इसी इंदौर-एदलाबाद हाईवे से जुड़ेगी। ऐसे में निर्माण गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल और भी गंभीर हो जाते हैं।

एनएचएआई की दो यूनिटों के बीच जिम्मेदारी का विवाद
सूत्रों के अनुसार, यह परियोजना पहले एनएचएआई की इंदौर यूनिट के अधीन थी, लेकिन कार्य में देरी के कारण हाल ही में इसे खंडवा यूनिट को सौंप दिया गया। जिस पुल में खामी सामने आई है, उसका निर्माण इंदौर यूनिट के कार्यकाल में हुआ था। अब दोनों इकाइयों के बीच जवाबदेही को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

कंपनी का दावा-गुणवत्ता से समझौता नहीं
GHV इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजर रुद्रा हजांगे ने प्रारंभ में घटना की जानकारी से इनकार किया। बाद में उन्होंने कहा कि एक ओवरलोड वाहन पुलिया पर चढ़ गया था और उसे निकालने के दौरान स्लैब के एक हिस्से को हटाना पड़ा। उन्होंने निर्माण गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी से इनकार किया है।

बड़ा सवाल: ट्रैफिक शुरू होने के बाद क्या होता?
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह पुल यातायात के लिए खोल दिया गया होता तो किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। खिरकिया नदी पर बने इस पुल के धंसने से निर्माण एजेंसियों, ठेकेदारों और एनएचएआई की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।


संबंधित समाचार

16 वर्षीय छात्र की मौत
Top News

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

5 minutes ago
रेलवे ट्रैक पर मिली बिल्डर की लाश
Top News

रेलवे ट्रैक पर मिली बिल्डर की लाश:मौत ने छोड़े कई सवाल; ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

12 minutes ago
मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत
Top News

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

20 minutes ago
धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके
Top News

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

21 minutes ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

30 minutes ago
देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश
Top News

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

30 minutes ago
देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ
Top News

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

about 1 hour ago
अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 18 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 18 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 18 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 18 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 19 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 19 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 19 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 19 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 19 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 19 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 19 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 19 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!